मुस्लिम और दलित युवक की मौत के दोषी पुलिसकर्मियों पर रासुका कब?

प्रसपा नेता एहसान खान का प्रदेश सरकार से सवाल

0
लखनऊ।प्रसपा के वरिष्ठ नेता एहसान खान ने कहा कि कोरोना लॉकडाउन के दौरान प्रदेश में स्वास्थ और पुलिस कर्मियों पर हमला करने के आरोपियों पर योगी सरकार द्वारा रासुका लगाना सराहनीय है परंतु टांडा के मुस्लिम युवक और लखीमपुर के दलित युवक की मौत के आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर रासुका की कार्रवाई कब की जायेगी?प्रेस को जारी बयान में प्रसपा नेता एहसान खान ने कहा कि लॉकडाउन के कारण अंबेडकरनगर के टांडा निवासी इसराइल के घर में खाने को कुछ नहीं था।गरीब कुछ पैसे लेकर दुकान से बिस्कुट खरीदने गया था।आरोपी पुलिस ने उसे इस क़दर मारा की 3 दिन बाद ज़िला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इसी तरह लखीमपुर जनपद के ग्राम हरैया पिपरिया में दलित रोशन लाल जो गुड़गांव से अपने गांव आया,पुलिस ने गांव के स्कूल में उसे रखा,वह वहीँ रह रहा था।घर पर आटा नहीं था।भाभी के कहने पर वह पर आटा पिसाने चला गया।लॉकडाउन उल्लंघन के आरोप में पुलिसकर्मी ने उसे इतना मारा कि उसका शरीर सुन्न हो गया,हाथ काम करना बंद कर दिया।बताया जाता है कि वह चौकी इंचार्ज से इलाज के लिए गिड़गिड़ाता रहा परंतु इलाज नहीं कराया गया। रोशन लाल ने अपनी व्यथा ऑडियो में रिकॉर्ड की, सुसाइड नोट लिखा और आत्महत्या कर ली।संभवतः इस प्रकरण में चौकी इंचार्ज और सिपाही निलंबित हैं। अभी तक दोनों मामलों में दोषी पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है,और जांच जारी है ।एहसान खान ने कहा कि  मैं सरकार से पूछना चाहता हूँ 12 और 24 घंटे में आदेश और रिपोर्ट मांगने वाले मुख्यमंत्री अभी तक जांच पूरी नहीं करा पाए। तत्काल दोषी पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा कर, जिस तरह से लखनऊ में कमलेश तिवारी और विवेक तिवारी की हत्या को लेकर पीड़ित परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए का मुआवजा और बी ग्रेड की नौकरियां दी गई थी। उसी तर्ज़ पर इन पीड़ित परिवारों को भी उपरोक्त मुआवजा व नौकरी दी जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here