भाषा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की विशिष्ठ अतिथि मालिनी अवस्थी 

0
5
लखनऊ 19 मार्च। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ के दीक्षांत समारोह में 22 मार्च को  कुलाधिपति  आनंदीबेन पटेल द्वारा 83 विद्यार्थी को मेडल एवं 734 को डिग्री दी जाएंगी। समारोह में पद्मश्री  मालिनी अवस्थी विशिष्ठ अतिथि रहेंगी। देश की जानी-मानी लोक गायिका मालिनी अवस्थी, ३१ वर्षों से अपने गायन के माध्यम से हिन्दी, अवधी, बुंदेली और भोजपुरी भाषाओं की लोकप्रियता बढ़ा रही है। उनके विशिष्ट योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा 2016 में उन्हें नागरिक सम्मान पदमश्री से सम्मानित किया गया ।
विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह की तैयारियाँ तेज़ी से चल रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here