लखनऊ(ज़मीनी सच संवाददाता)-मुरादाबाद हो दिल्ली हो मुंबई हो इंदौर हो राजस्थान का भीलवाड़ा हो या देश के अन्य भाग हो ,दुखद है कि कुछ गैर जिम्मेदार लोगो की वजह से उपरोक्त घटनाएं हो रही है जिसकी वजह से बड़े पैमाने पर मुसलमानों समेत पर्दे नसीन मुस्लिम औरतें परेशानी में पड़ रही हैं। मुकदमा दर्ज होने ,जेल जाने से लेकर NSA तक लगाया जा रहा है ।इस पर गौर करने की आवश्यकता है। उपरोक्त बातें प्रासपा के वरिष्ठ नेता एहसान खान ने कही, उन्होंने मुरादाबाद में हुई घटना का उल्लेख करते कहाँ उलेमा दानिशवारानेकॉम मुस्लिम राजनीतिज्ञों को मुसलमानों को बताना चाहिए कि भारत में संविधान के हिसाब से ही हमको चलना पड़ेगा ।जब कोरोना की वजह से देशभर में लॉक डाउन है और यह स्पष्ट आदेश है कि कोई भी कोरोना का रोगी है तो उससे अन्य लोगों को अलग रखा जाए और अगर उसकी मौत हो जाए तो कुछ गिने-चुने लोग ही उन्हें दफन करें। और दफन करने के बाद उनके परिवार को प्रशासन की निगरानी में आइसोलेट में रखा जाए। आखिर उपरोक्त डॉक्टरों की टीम और पुलिस वही करने तो मुरादाबाद गयी थी। ,आखिर किसके कहने पर ईट पत्थर चलाए गए और जनता ने इसका विरोध किया। यह बात जनता के सामने आनी चाहिए ।यह कितना दुखद है की जिस मुसलमान के घर मौत हुई उसके परिवार उसके रिश्तेदार जेल की सलाखों में ही कैद नही है बल्कि देश तोड़ने का उनके ऊपर मुकदमा भी दर्ज है।श्री खान ने कहा विश्व स्वास्थ्य संगठन की एडवाइजरी के बाद भी 65000 लोगों को भारत में आने दिया गया। जिसमें 2000 विदेशी जमाती भी थे। अमेरिका में कोरोना केस आने के बावजूद पूरे लाव लश्कर के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति को भारत लाया गया। कोरोना उपरोक्त लोगों से फैसला, परंतु आज पूरा मीडिया 15 दिन से हट रहा है कि कोरोना जमातीओं ने फैलाया। देशभर में इनके ऊपर अत्याचार ढाया जा रहा है हिंदू मुसलमान के बीच खाई पैदा कर दी गई है ।लेकिन अकलमंदी यह नहीं है कि हम सीधे सरकार और प्रशासन से लड़ने के लिए मुसलमानों को बरगलाये और उनके ऊपर मुसीबत का पहाड़ लाभ दें। देश के मुसलमानों को किसी पर भी भरोसा करने की आवश्यकता नहीं । मुसलमान ख़ुद अपना फैसला करें ,कुरान हदीस के दायरे में रहकर देश के संविधान के अनुसार सरकार के आदेश पर अमल करते हुए डॉक्टरों की सलाह पर माने और किसी के भी बहकावे में ना आए। मुसलमानों की बहुत बदनामी रुसवाई जलालत और जुल्म ढाए जा चुके हैं ।कम से कम अब से ही सही उपरोक्त बातों पर अमल करें और विश्वास रखें अल्लाह के यहाँ देर है अंधेर नहीं। इंशा अल्लाह जुल्म ढाने वालों से कानून के दायरे में रहकर हिसाब लिया जाएगा समय का इंतजार करें।

