आजमगढ़ःसपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आई0पी0सिंह द्वारा गरीबों को मास्क, चप्पल, साबुन, ब्रस व टूथपेस्ट बाॅटा गया

0
20

आजमगढ़। संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ विधानसभा सदर के प्राइमरी विद्यालय उकरौड़ा पर श्री आई0पी0सिंह राष्ट्रीय प्रवक्ता के गांव में कोरोना वायरस के सम्बन्ध में लोगों को जागरूक किया गया और श्री आई0पी0सिंह के द्वारा द्वारा 500 गरीबों को मास्क, चप्पल, ब्रस, टूथपेस्ट और साबुन दिया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं को सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए वितरण किया गया।
राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री आई0पी0सिंह ने कहा कि यह राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव का संसदीय क्षेत्र है। जिन्होंने पूरे प्रदेश में नेताओं व कार्यकर्ताओं के माध्यम से इस कठिन समय में गरीबों, प्रवासी मजदूरों व किसानों की मद्द के लिए निर्देशित किया है। उसी क्रम में यहाॅ पर वितरण किया गया। वे हमेशा चाहते हैं कि किस तरह गरीबों, किसानों, मजलूमों की तरक्की हो सके। समरसता व भाईचारा का वातावरण बने।
उन्होंने कहा कि आज देश में जो संकट आया है। वह भाजपा नेताओं द्वारा मनमाने ढंग से लिये गये फैसले के कारण प्रवासी मजदूरों को आने-जाने में तमाम असुविधाएं हुई व आम जनता को कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। सरकार गरीबों के मद्द के नाम पर कुछ भी नहीं कर रही है। लेकिन प्रचार ज्यादा हो रहा है। देश की अर्थव्यवस्था में भारी गिरावट आयी है। जिससे इस संकट से निपटने के लिए भाजपा के पास कोई ठोस उपाय नहीं है। केवल घोषणाओं पर घोषणाएं करना इनके नीति में है। समाजवादी पार्टी इस संकट में गरीबों, मजदूरों व आम आदमी के साथ खड़ी है और आने वाले दिनों में इस प्रदेश को आर्थिक संकट से अगर कोई निकाल सकता है तो वह समाजवादी पार्टी व उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव हैं।
जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने श्री आई0पी0सिंह को धन्यवाद किया कि आपने गरीबों के मद्द करने का फैसला लिया।उस दौरान अजय सिंह, चमरू राम पूर्व प्रधान, नरसिंह यादव, शिवजतन यादव, श्यामसुन्दर सिंह, सुमन्त सिंह, गुलाब सिंह, नन्हकू चैहान, बहादुर चैहान आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here