आजमगढ़ (ज़मीनी सच)– समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमण्डल वि0स0सगड़ी के बाढ़ प्रभावित गॉंवों में हो रहे कटान के सम्बन्ध में व चीनी मिल सठियॉंव के प्रदूषित पानी से विभिन्न गावों की फसलें बर्बाद हो गयी। प्रदूषित पानी से गॉंव में लगे हैण्डपम्पों से गन्दा पानी आ रहा है। गांव के लोगों के जीवन को खतरा बना हुआ है। इस समस्या से गॉंव के लोग भयभीत हैं। ऐसी ही विभिन्न समस्याओं को लेकर आज सामाजवादी पार्टी आज़मगढ़ का प्रतिनिधिमण्डल जिलाधिकारी आज़मगढ़ से मिला। प्रतिनिधिमण्डल ने जिलाधिकारी को बताया कि तहसील सगड़ी का देवारा इलाका घाघरा में विलिन हो गया, लोगों के मकान पानी में पूरी तरह डूब चूके हैं। उनको रहने के लिए कोई सहारा नहीं रह गया है।
प्रतिनिधिमण्डल ने जिलाधिकारी से इन समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए विभिन्न सुविधाएं देने की मॉंग की।और साथ ही यह भी कहा की प्रभावित लोगों को जो क्षति हुई है उसका उन्हें उचित मुआवज़ा दिया जाये।साथ ही साथ गन्ना किसानों का पिछले सत्र का भुगतान यथाशीघ्र दिलाने की भी बात हुई। जिलीधिकारी ने सभी समस्यओं के निराकरण का आश्वासन दिया है।
प्रतिनिधिमण्डल में वर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व मंत्री चन्द्रदेव राम यादव, पूर्व प्रत्याशी जयराम सिंह पटेल, सदस्य जिला पंचायत रामप्रवेश यादव, श्यामदेव चैहान, शिवसागर यादव के साथ संदीप कुमार, मुन्नीलाल चैहान, बेचन चैहान, शिवप्रसाद यादव, रामश्रय चैहान, प्रभुनाथ चैहान, किशोर चैहान, श्रवण चैहान, प्रताप चैहान, तुलसी चैहान, उमेश यादव, मिर्जा मसूद बेग आदि उपस्थित थे।
Home اعظم گڑھ کی خبریں Azamgarh News समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमण्डल जनपद की समस्यओं को लेकर जिलाधिकारी से मिला
