लखनऊ(ज़मीनी सच)-शहर में हजारों ऐसे बच्चे हैं जिनके भरपूर पोषण नहीं मिल पाता है। इसी कुपोषण को मिटाने के लिए द बैकबोन ऑर्गनाइजेशन सामने आया है। इसके संस्था के युवाओं ने कमर कस ली है कि कोई भी गरीब बच्चा कुपोषित ना रहे, क्योंकि वही हमारे देश का कल है। यह अभियान हर सोमवार और शुक्रवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया जाता है। इस सोमवार को खंदारी, सुल्तानगंज की पुलिया और अबू लाला की दरगाह के इलाकों में दूध का वितरण किया गया।हर हफ्ते की तरह इस सोमवार को भी द बैकबोन ऑर्गनाइजेशन ने 50 लीटर तमाम गरीब बच्चों में वितरित किया। 1000 लीटर दूध शहर के गरीब बच्चों तक पहुंचाने का जो इरादा इस संस्था ने बनाया था उसके वह बहुत करीब पहुंच चुका है। अब तक यह संस्था 750 लीटर दूध वितरित कर चुका है।पिछले कई हफ्तो से इस संस्था ने वहां आने वाले हर बच्चे का वज़न, उम्र का लेखा जोखा रखना शुरू किया है जिससे अगली बार उनका फिर से चेकअप किया जाएगा और देखा जाएगा कि दूध पीने से उनकी सेहत में कुछ सुधार हुआ है या नही। इस बार सभासद नगर पंचायत स्वामीबाग सपना भांबरी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहीं।। वह इस बार फेस ऑफ द ड्राइव थीं। उन्होंने खुद अपने हाथो से बच्चो को दूध बांटा। अभियान के दौरान अंजुमन, हिमांशी, पुष्पेन्द्र, ट्विंकल, प्रिंसी,मानवी, शशांक, नोमान,शिवम, ईशान, कौशिक,कोषाध्यक्ष सक्षम राज गुप्ता और मैनेजिंग डायरेक्टर अभिनाश, सभासद स्वामिबाग सपना भांबरी मौजूद रहे।
