कुंदरकीः सड़क हादसे में 6 माह के बच्चे की मौत

0
फाइल फोटो मृतक शहजान

मंगलवार को एक बार फिर तेज रफ्तार और जल्दबाजी मैं एक छह मां के मासूम बच्चे की जान ले ली और पति पत्नी सहित एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया जिनको आनन-फानन में सीएससी स्वास्थ्य केंद्र कुंदरकी लाया गया जहां से एक बच्चे की नाजुक हालत को देखते जिला अस्पताल  मुरादाबाद को रेफर कर दिया जबकि छोटे बच्चे को डॉक्टर ने  मृत घोषित कर दिया  पता चला है कि थाना क्षेत्र के ग्राम मेहलोली निवासी गुफरान पुत्र उसमान अपनी पत्नी  शाज़बी  दो बेटे अयान उम्र 3 वर्ष छोटा बेटा शहजान उम्र 6 माह को लेकर अपने ग्राम महलोली से बच्चों की दवाई दिलाने के लिए कुंदरकी को आ रहा था की जलालपुर कुंदरकी मार्ग पर मौसमपुर संपर्क मार्ग से कुछ आगे पहुंचने पर एक वैन चालक ने एक डीसीएम गाड़ी से ओवरटेक करने के चलते बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सड़क से नीचे  खाई में जा गिरी और  मारुति वैन भी कंट्रोल नहीं हुई वह भी नीचे  खाई मैं जा गिरी। हादसे के चलते दंपति सहित दोनों बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंदरकी  पहुंच बाया।

रोती बिलखती परिवार की महिलाएं
और आरोपी ड्राइवर सहित मारुति वैन को कब्जे में ले कर थाने ले आई। आरोपी ड्राइवर थाना क्षेत्र के ग्राम जलालपुर खास का बताया जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर ने 6 माह की छोटे बेटे शहजान को मृत घोषित कर दिया जबकि बड़े बेटे अयान की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि दंपति का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है घटना से परिवार में कोहराम मच गया और सभी का रोते-रोते बुरा हाल है सामुदायिक केंद्र कुंदरकी पर भी ग्राम वासियों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here