आज़मगढः शेख अहमद मसूद बने निस्वां इण्टर कालेज प्रधन्ध समिति के अध्यक्ष

0
शेख अहमद मसूद 

आज़मगढ़ः निस्वां इण्टर कालेज पहाड़पुर, आज़मगढ़ की प्रबन्ध समिति का निर्वाचन पिछले दिनों सम्पन्न हो गया। इस चुनाव में शेख अहमद मसूद कालेज की प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। जबकि सैयद शमशाद अहमद उपाध्यक्ष पद पर । वहीं सेके्रटरी और ट्रेज़रार के पद पर क्रमशः तारिक ख्वाज़ा और मोहम्मद आबिद का चयन हुआ।
एहतशाम अहमद, एहसान अहमद, मोहम्मद साजिद, ख्वाजा ज़फरउल्लाह, ख्वाजा ओबैदुल्लाह, अदील अमजद गज़नवी और मोहम्मद आसिम खाॅं प्रबन्ध समिति के सदस्य चुने गये।
अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के पश्चात् शेख अहमद मसूद ने अपने बयान में कहा कि मेरा पहला लक्ष्य कालेज की शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर रहेगा। जिससे निस्वां इण्टर कालेज आज़मगढ़ ज़िला में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बना सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here