कानपुर संवासिनी गृह में हुए अन्याय के संबन्ध में समाजवादी महिला प्रकोष्ठ आजमगढ़ ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

0

आजमगढ़। कानपुर मंे बाल संवासिनी गृह में 57 लड़कियां कोरोना पाजिटिव 7 लड़कियाॅ गर्भवती तथा एक लड़की एड्स पीड़ित मिली। इस अमानवीय, संवेदनहीन घटना को लेकर समाजवादी पार्टी महिला प्रकोष्ठ ने महामहिम राज्यपाल महोदय को जिलाधिकारी के माध्यम ज्ञापन दिया।
निवर्तमान जिलाध्यक्ष बबिता चैहान ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार हर मोर्चें पर विफल हो चुकी है। अपराध चरम सीमा पर है। महिलाओं व बच्चियों की सुरक्षा का दम्भ भरने वाले मुख्यमंत्री के शासनकाल में महिलाओं पर जुल्म बढ़ता जा रहा है। कानपुर की घटना सरकार के निकम्मेपन को दर्शाती है। ’बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का नारा थोथा साबित हो रहा है। उ0प्र0सरकार बनते ही एण्टीरोमियो स्क्वायड, पाक्सो एक्ट जैसा कानून बनाकर महिलाओं को सुरक्षा देने का नारा लगाया। लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ।
ज्ञापन में माॅग की गयी कि इस संवेदनहीन गम्भीर घटना की जाॅच उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से कराई जाय। सरकार को हिदायत दी जाय कि सरकार किसी भी अपराधी को छुड़ाने के लिए हस्तक्षेप न करे। उक्त संरक्षण गृह में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट अंकित कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करायी जाय तथा उन्हें दण्ड दिलाया जाय।
ज्ञापन देने वालों में बबिता चैहान, गुड्डी देवी, भानुमति सरोज, सपना निषाद, अनीता चैहान, मुन्नी चैहान, उषा चैहान, रीता चैहान, उषा वर्मा आदि उपस्थित थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here