लखनऊ।सुमित अरोड़ा प्रोडक्शन के बैनर तले आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिता ‘मिसेज कोहिनूर- 2020’ का फाइनल परिणाम घोषित किया गया। इस प्रतियोगी प्रोग्राम की विजेता कानपूर की वैशनवी गुप्ता रहीं। प्रोग्राम में देश के विभिन्न हिस्सों से 100 महिलाओ ने हिस्सा लिया. जिसमें से फाइनल राउंड के लिये 35 महिलाओ का चयन किया गया। प्रोग्राम की विजेता कानपुर की वैशनवी गुप्ता और फर्स्ट रनरअप दिल्ली की लता त्रिपाठी को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रोग्राम मे सेकण्ड रनरअप के पुरस्कार से लखनऊ की गुरदीप कौर ,बेस्ट आईज का खिताब कानपुर की लकी कौशल,बेस्ट लुक का खिताब गोरखपुर की पूनम बिजलानी को सम्मानित किया गया. बेस्ट स्माईल के खिताब से टनकपुर कि रश्मि गुप्ता को सम्मानित किया गया, बेस्ट पोज के खिताब से भोपाल की कुसुम शर्मा को सम्मानित किया गया. बेस्ट ज्वेलरी के खिताब से लखनऊ की मनमीत को सम्मानित किया गया, बेस्ट ड्रेस के खिताब से फरीदाबाद की सूर्या अग्रवाल को सम्मानित किया गया, फोटोजनिक फेस के खिताब से फरीदाबाद की निसार खान को सम्मानित किया गया। इस प्रोग्राम मे विजेता के लिए दर्शायी गई ईनाम की राशि को विजेता के खाते मे ऑनलाइन जमा कराया जायेगा। इस प्रोग्राम के फाइनल मे पहुंचे सभी प्रतिभागियो को सर्टिफिकेट कोरियर के ज़रिये उनके पते पर लाॅकडाउन खत्म होने के बाद प्रोडक्शन द्वारा भेजा जाएगा। क्रार्यक्रम के निर्देशक सुमित अरोड़ा ने कहा कि यह कार्यक्रम देश को कोरोना महामारी से बचाने के लिए लडाई लड़ रहे सभी योद्धाओ को समर्पित किया जाता है ओर सभी देशवासियो से आग्रह है कि वह घर पर रह कर खुद भी सुरक्षित रहे ओर दूसरों को भी रहने दें । प्रोग्राम मे निर्णायक कि भूमिका नीलू नीलम गौर द्वारा निभाई गई।
