लखनऊ(ज़मीनी सच)-असम की पूर्व मुख्यमंत्री सय्यदा अनवारा तैमूर के निधन पर उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की ओर से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में शोक सभा आयोजित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी और दो मिनट मौन रहकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
शोकसभा में मौजूद कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने कहा कि अनवारा तैमूर जी ने अपना पूरा जीवन देश और समाज की सेवा में अर्पित कर दिया। उनके निधन से देश, समाज और विशेष रूप से कांग्रेस पार्टी की अपूर्णीय क्षति हुई है।
अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शाहनवाज आलम ने सय्यदा अनवारा तैमूर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सहित विभिन्न राजनैतिक पदों पर रहते हुए उनके द्वारा समाज व देश के लिए किये गये योगदान को सदैव याद किया जाता रहेगा।
शोक सभा में अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व चेयरमैन मो0 तारिक सिद्दीकी ने भी सैय्दा अनवारा तैमूर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोक सभा में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र चैधरी, पूर्व विधायक श्री सतीश कुमार गौतम, प्रभारी प्रशासन श्री दिनेश सिंह, पिछड़ा वर्ग विभाग के काय0 अध्यक्ष श्री मनोज यादव, श्री मनोज तिवारी, अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारी श्री अख्तर मलिक, श्री आसिम मुन्ना, चै0 सलमान कादिर, शहनवान खान, जाफर मूसा, शाहिद अली, मो0 उमैर आदि मौजूद रहे।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में शोक सभा आयोजित कर असम की पूर्व मुख्यमंत्री सय्यदा अनवारा तैमूर को दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि
सय्यदा अनवारा तैमूर के निधन से देश को अपूर्णीय क्षति:अजय कुमार लल्लू
