हाथरस गैंगरेप की घटना को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा काली पट्टी बांधकर न्याय मार्च निकाला गया

0

लखनऊ (ज़मीनी सच)-अ0भा0 कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं प्रभारी उ0प्र0 श्रीमती प्रियंका गांधी जी, अ0भा0 कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रभारी श्री प्रदीप नरवाल जी, अध्यक्ष श्री आलोक प्रसाद जी के आवाहन पर आज हाथरस की दलित बेटी को न्याय दिलाने के लिए अनु0जाति विभाग के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा काली पट्टी बांधकर न्याय मार्च निकाला गया।
अनु0जाति विभाग की मीडिया इंचार्ज एवं प्रवक्ता श्रीमती सिद्धिश्री ने कहा कि उ0प्र0 की येागी सरकार की दलित विरोधी मानसिकता के चलते प्रदेश में दलित उत्पीड़न और दलित बेटियों पर दरिंदगी और बलात्कार के मामले थम नहीं रहे हैं। कानून व्यवस्था में पूरी तरह विफल योगी सरकार बेवजह अपनी पीठ थपथपाने में लगी हुई है और दलित समाज लगातार अपनी बेटियां खो रहा है। हाथरस में दलित बेटी के साथ गैंगरेप की निन्दनीय घटना के विरोध में अनु0जाति विभाग द्वारा काली पट्टी बांधकर पहले न्याय मार्च निकाला गया उसके बाद हाथरस की जिन्दगी की जंग हार गयी दलित बेटी को न्याय दिलाने के लिए मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। मार्च में मुख्य रूप से सर्वश्री तरूण रावत, सिद्धिश्री, सरलेश रावत, सुशील बाल्मीकि, विशम सिंह, हीरालाल शास्त्री, मुन्ना भारती, सुनीता रावत आदि तमाम अनु0जाति विभाग के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here