अखिलेश यादव ने पूर्व विधायक निरवेन्द्र कुमार मिश्र ‘मुन्ना‘ की हत्या पर शोक जताया

0

लखनऊ (ज़मीनी सच)-समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखीमपुर खीरी के निघासन विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक निरवेन्द्र कुमार मिश्र ‘मुन्ना‘ की निर्मम हत्या पर गहरा शोक जताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। श्री निरवेन्द्र कुमार मिश्र का पुत्र घायल है।अखिलेश यादव ने लखीमपुर समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्री मोहम्मद कय्यूम खां की भाभी आसिया बानो के निधन पर दुःख जताते हुए शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। बेगम आसिया बानो (60 वर्ष) पिछले काफी समय से बीमार थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here