भदोही में कोरोना का कहर जारी

123 हुई कुल मरीज़ो की संख्या, अब तक 5 की हो चु्की है मौत

0
भदोहीः मुख्य चिकित्सा अधिकारी लक्ष्मी सिंह ने आज बताया की जिले के औराई विधान सभा से भाजपा विधायक दीना नाथ भास्कर के एक गनर ,एक ड्राइवर और एक निजी सचिव सहित तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पाज़ीटिव आई है। उन्होंने बताया बीस जून को विधायक सहित कुल छह लोगों का सेम्पल जांच के लिए भेजा गया था जिसमे से विधायक दीना नाथ भास्कर सहित तीन की रिपोर्ट निगेटिव और तीन की पाज़ीटिव रिपोर्ट आने के बाद मंगलवार रात को उनके गनर ,ड्राइवर और निजी सचिव को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। इन सभी की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। उन्होंने बताया जिले कुल 123 कोरोना पाज़ीटिव मरीज़ है जबकि पांच की मौत हुई है और 82 स्वस्थ्य हो
कर घरों को जा चुके है।  उत्तर रेलवे के भदोही रेलवे स्टेशन पर जी. आर. पी. चौकी पर ताला बंद कर सभी पुलिस कर्मियों को वापस बुला लिया जाएगा क्योंकि विभाग किसी की भी जान जोखिम में डालने को अब तैयार नहीं है। यह कहना है राजकीय रेलवे पुलिस के सर्किल अफसर {सी.ओ.}अखिलेश कुमार राय का ,आज उन्होंने बताया की जब से लॉकडाउन हुआ है तब से रेलवे ने इस स्टेशन पर एक बार भी सेनिटाइज़ नहीं किया जबकि इस स्टेशन पर एक जून से हर रोज़ वाराणसी से मुंबई जा रही कामायनी एक्सप्रेस से एक हज़ार यात्री आने -जाने की यात्रा कर रहे है। उन्होंने बताया श्रमिक स्पेशल ट्रेन गुजरने के समय मार्च में भदोही जिला प्रशासन ने अपने स्तर से दो बार पूरे स्टेशन को सेनिटाइज़ किया था। उन्होंने कहा की तीन बार निरिक्षण पर लिखित और मौखिक पूरे स्टेशन को सेनिटाइज़ करने को स्टेशन अधीक्षक को कहा गया पर नहीं किया गया यह बताया उनके सर्किल में आने वाले तीन थाना सहित दस चौकी पर हर दिन तीन बार स्टेशन को सेनिटाइज़ किया जा रहा है पर भदोही जो प्रथम श्रेणी का स्टेशन है वहां एक बार भी नहीं होने से पूरे पुलिस स्टाफ को वापस बुलाने के साथ जी.आर. पी. चौकी पर ताला लगाने के सिवा और कोई रास्ता नहीं बचा है। इस सम्बन्ध में भदोही रेलवे स्टेशन अधीक्षक गणेश प्रसाद सिंह ने कहा की भदोही स्टेशन को सेनिटाइज़ कराने के लिए रेलवे की तरफ से कोई फण्ड नहीं दिया गया है इसलिए यहाँ सेनिटाइज़ेशन नहीं हुआ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर लक्ष्मी सिंह ने बताया की जिले में आज तक 123 कोरोना पाज़ीटिव केस आये है जिसमे पांच की मौत हो चुकी है {इसमें कोरोना से चार की मौत मुंबई से और एक की मध्य प्रदेश से आने वालों की हुई है।} जबकि 82 ठीक होकर डिस्चार्ज हुए है  सी. एम. ओ. लक्ष्मी सिंह के मुताबिक कोरोना पाज़ीटिव मरींजों में 90 प्रतिशत मुंबई से आने वाले है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here