गुजरात के अहमदाबाद में फंसे अमेठी के श्रमिकों के साथ हो रहा भेदभाव

0
लखनऊ ।उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू एवं कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर गुजरात के अहमदाबाद में फंसे श्रमिक जो अपने घर अमेठी, उ0प्र0 आना चाहते हैं उनकी वापसी हेतु गुजरात सरकार, उ0प्र0 सरकार द्वारा संस्तुति न मिलने का हवाला देते हुए भेदभावपूर्ण रवैया अपनाकर उन्हें उनके घरों को भेजने की अनुमति नहीं दी जा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने पत्र में लिखा है कि जिन श्रमिकों ने काफी समय पहले ही घर वापसी हेतु अपना पंजीकरण करवा लिया था उन्हें आज तक वापसी की अनुमति नहीं दी गयी। गुजरात सरकार द्वारा उ0प्र0 सरकार से संस्तुति न मिलने की बात कहा जाना, बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। वैश्विक महामारी कोरोना के संकटकाल में देश में लाॅकडाउन के चलते विभिन्न राज्यों में श्रमिक एवं कामगार फंसे हुए हैं जो अपने घरों को लौटना चाहते हैं।उन्होने उ0प्र0 सरकार से मांग की है कि वह तत्काल अपनी संस्तुति गुजरात सरकार को भेजें जिससे वहां फंसे हुए श्रमिक अपने घर वापस आ सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here