राज्यपाल ने पवित्र माह रमजान प्रारम्भ होने पर दी बधाई

0
लखनऊःउत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने समस्त प्रदेशवासियों विशेषकर मुस्लिम भाइयों और बहनों को कल से शुरू हो रहे पवित्र रमजान माह की बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
राज्यपाल ने कहा है कि रमजान का माह हमें इबादत, संयम, आपसी प्रेम एवं सौहार्द के साथ-साथ गरीब एवं जरूरतमंदों की सहायता का संदेश देता है। राज्यपाल ने अपील की है कि कोरोना संक्रमण (कोविड-19) से बचाव हेतु अपने घरों में रहकर ही इबादत करें। यदि आवश्यक कार्यवश घर से बाहर भी निकलें तो चेहरे को मास्क अथवा कपड़े से ढ़ककर रखें तथा सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here