नेहरू युवा केंद्र आजमगढ़ के तत्वाधान में मास्क का वितरण

0

आजमगढ़ 14 अप्रैल-नेहरू युवा केंद्र आजमगढ़ के तत्वाधान में वैश्विक महामारी कोविड-19 कोरोना वायरस से बचाव के लिए मोहम्मदपुर ब्लॉक के राष्ट्रीय स्वयंसेवक अजय मिश्र द्वारा गरीब लोगों को निःशुल्क स्वनिर्मित मास्क वितरित किया गया। मिश्रा का कहना है कि जितने भी लोग इस वैश्विक महामारी में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में उनको मास्क तथा सैनिटाइजर की अति आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि अगर इस वैश्विक महामारी से हमें निजात पाना है तो हमें अपने घरों में रहना ही इसका सबसे बड़ा उपाय है।
इसी क्रम में उन्होंने गांव तथा शहरों में लगभग 200 मास्क वितरित किया। विकासखंड अजमतगढ़ से राष्ट्रीय स्वयं सेविका सपना राय द्वारा स्वनिर्मित मास्क का वितरण किया। विकासखंड महाराजगंज में राष्ट्रीय स्वयं सेविका रंजना गुप्ता ने अपने हाथों से मास्क बनाकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक एजाज अहमद के साथ गांव के बुजुर्गों में मास्क तथा साबुन वितरित किया। नारी शक्ति संस्थान में अग्रणी भूमिका निर्वहन करने वाली शालिनी पांडेय द्वारा भी मास्क बनाकर वितरित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here