प्रियंका गांधी ने भेजा लखनऊ के जरूरतमंद लोगों के लिए राशन

0

लखनऊ, 13 अप्रैल।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी ने लखनऊ के जरूरतमंद लोगों के राशन भिजवाया है। बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर जरूरतमंदों को राशन वितरण किया जाएगा।
गौरतलब है कि इसके पहले भी महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी ने कई जिलों में राशन भेजकर जरूरतमंदों की मदद कीं। साथ ही साथ खुद कांग्रेस महासचिव द्वारा चलाए जा रहे अभियान को देख रहीं हैं।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी ने जारी प्रेस नोट में बताया कि महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी ने लखनऊ के लिए राशन भरा ट्रक भेजा है ताकि जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सके। उन्होंने कहा कि महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी लगातार पूरे राहत अभियान की निगरानी कर रहीं हैं। सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में जहां भी सूबे के लोग परेशान हैं मदद किया जा रहा है।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में कई जगह साझी रसोईघर चलाया जा रहा है। जहां पर राशन की जरूरत है हम लोग राशन पहुंचा रहे हैं। पूरे प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ता जी जान लगाकर लोगों की सेवा कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here