लाॅक डाउन के दौरान विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित न होःमुख्य सचिव 

0

 

  लखनऊ:उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने निर्देश दिये हैं कि लाॅक डाउन के दौरान विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित न हो, इसलिये ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये। उन्होंने कहा कि इस वर्ष से सी0बी0एस0ई0 एवं यू0पी0 बोर्ड का पाठ्यक्रम समान होने के कारण सी0बी0एस0ई0 पाठ्यक्रम के ऑनलाइन  लर्निंग एप का भी प्रयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि दूरदर्शन से सम्पर्क कर प्राइमरी स्कूल के छात्र-छात्रों की पढ़ाई की व्यवस्था करायी जाये।मुख्य सचिव ने यह निर्देश आज लोक भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में कोविड-19 के सम्बन्ध में मुख्य सचिव समिति की बैठक में वीडियो काॅन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से दिये। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में ऑनलाइन पाठ्यक्रम तैयार कर ई-लर्निंग की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये। यह भी कहा कि छात्रों को ऑनलाइन होमवर्क तथा एसाइंनमेंट दिया जाये तथा इसकी नियमित माॅनीटरिंग भी की जाये। इस प्रकार प्राविधिक शिक्षा में भी ई-लर्निंग सामग्री तैयार कराकर पाठ्यक्रम पूर्ण कराया जाये। राजेन्द्र कुमार तिवारी ने कहा कि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ विद्यार्थियों को भी आरोग्य सेतु एप की जानकारी देकर मोबाइल में एप डाउनलोड कराया जाये। विद्यार्थियों के अभिभावकों से भी आरोग्य सेतु एप अपनाने के लिये कहा जाये। यह एप स्वयं को कोविड-19 के संक्रमण से बचाने में अत्यंत उपयोगी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here