लखनऊ। राजकीय वाहन चालक महासंघ का 10 एवं 11 अप्रैल को प्रस्तावित अधिवेशन एवं चुनाव स्थगित हो गया है। महासंघ के अध्यक्ष रामफेर पाण्डेय एवं महामंत्री मिठाई लाल ने प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों से फोन पर वार्ता के उपरान्त यह निर्णय किया है। महासंघ ने स्थगन की सूचना के साथ यह भी कहा है कि प्रदेश में कोरोना महामारी की स्थिति सामान्य होने के उपरान्त अधिवेशन एवं चुनाव की नई तारीख घोषित की जाएगी।
