आज़मगढ़। लॉक डाउन के दो सप्ताह पूरे हुए। अब उन लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिनके पास कुछ दिनों का राशन मौजूद था। इस बीच सरकारी वितरण केंद्र से गेहूं-चावल का वितरण तो हुआ है लेकिन लोग भोजन की दूसरी सामग्री खरीद पाने में असमर्थ हैं।लोगों का कहना है कि सरकार को केवल गेहूं चावल ही नहीं बल्कि पूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की ज़रूरत है। वहीं दूसरी तरफ रिहाई मंच के विनोद यादव, अवधेश यादव, डा० एलपी राजभर, अभिषेक पांडेय ने आज़मगढ़ शहर के पल्हनी क्षेत्र में प्रवासी दिहाड़ी मज़दूरों और रिक्शा चालकों को पका हुआ भोजन पहुंचाने का काम शुरू कर दिया है।
