सरकार के निर्देश पर जमातियों से किया जा रहा है भेदभाव- हवलदार यादव

0
Hawaldar Yadav Samajwadi Party

आजमगढ़। प्रदेश सरकार संविधान की धज्जियाॅ उड़ा रही है। सरकार के निर्देश पर जमातियों के नाम पर धर्म विशेष के लोगों के नाम रिपोर्ट दर्ज कराकर जेलों में भेजा जा रहा है। जनपद में जमातियों के साथ कई लोगों को ठहराने के नाम पर अभियुक्त बना दिया गया। यह प्रदेश सरकार की जुल्माना हरकत है।
देश में तमाम लोग विभिन्न धर्मोें के लोग बाहर से आये। लेकिन उनके विरूद्ध इतनी कठोर कार्यवाई नहीं हुई। गायिका कनिका कपूर के कार्यक्रम में सिरकत करने वाले भाजपा के मन्त्री व सांसद मौजूद थे। उनकी गिरफ्तारियाॅ नहीं हो रही है। नादेड़ साहिब से 128 तीर्थयात्री जालंधर, पंजाब पहुॅचे थे। कोरोना पाजिटिव पाये गये लेकिन उनके विरूद्ध उनकी सरकार कोई कार्यवाई नहीं हुई। संविधान सबको बराबर का अधिकार देता है। द्वेष मानना या राजनीतिक उद्देश्य से किसी विशेष कौम का उत्पीड़न गैरवाजिब है।
स्थानीय पुलिस धर्म व जाति विशेष के लोगों को विभिन्न मुकदमों में फॅसाकर जेलों में डाल रही है। जबकि तमाम ऐसे गम्भीर प्रकृति के मुकदमों में मुल्जिम सरेआम घूम रहे हैं। पुलिस उनको नहीं गिरफ्तार कर रही है।
यह बातें समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here