कानपुर:- हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने सदका ए फित्र के फायदे बतलाते हुए फरमाया कि यह रोजों की कमियों को पूरा करता और मसाकीन (भूखे लोगों) की मदद करता है। सदका ए फित्र के लिए आटा गेंहू, जौ, खजूर छुहारे और किशमिश आधार हैं यह चीजें या इनकी रकम देने से सदका ए फित्र अदा होता है सदका ए फित्र अपनी तरफ से और अपनी नाबालिग औलाद की तरफ से गेहूं आटे से पौने दो सेर अर्थात एक किलो छः सौ तैंतिस ग्राम और जौ, खजूर छुहारे और किशमिश से सवा तीन सेर अर्थात तीन किलो दो सौ छाछट ग्राम या इसकी रक़म देना हर साहेबे निसाब पर वाजिब है। बीवी अपना सदका ए फित्र स्वयं निकालेगी लेकिन अगर शौहर उसकी तरफ से निकाल दे तो अदा हो जायेगा। कुल हिन्द इस्लामिक इल्मी अकादमी के अध्यक्ष मौलाना मुहम्मद मतीनुल हक उसामा क़ासमी क़ाज़ी ए शहर कानपुर ने अकादमी के मुफ्तियों से मशवरे के बाद इसका ऐलान करते हुए बतलाया कि मौजूद औसतन रकम के हिसाब से आटा आटे से 50 रूपये, जौ से 80 रूपये, किशमिश 240रू. प्रति किलो के हिसाब से 785 रूपये और छूहारे, खजूर से 260रू. प्रति किलो के हिसाब से 850 रूपये फित्रह के होते हैं। जो इससे बेहतर क़ीमत की खजूर किशमिश इस्तेमाल करते हैं वह उस ऐतबार से जोड़ लें। इल्मी अकादमी के उलमा किराम व मुफ्तियों ने मालदारों से अपील की है कि वह अपने रोजे को क़ीमती बनाने के साथ गरीबों व मसाकीन (भूखे लोगों) का विशेष ख्याल रखते हुए खजूर, छुहारे व किशमिश से सदका ए फित्र अदा करें। मौलाना उसामा ने चैथे खलीफा हज़रत अली रजि0 के हवाले से बताया कि हजरत अली रजि0 ने मालदारों को इस पर ध्यान दिलाया था। मौलाना ने इल्मी अकादमी की तरफ से कहा कि आटे व गेहूं से 50 रूपये से भी सदका ए फित्र बिना किसी कमी के अदा हो जायेगा। लेकिन दुनिया में जब हमारा मिजाज अच्छी क्वालिटी की पसन्द का है और वस्त्र, मकान तथा सवारियों एंव गाड़ियों में हम अच्छे से अच्छा पसन्द करते हैं तो आखिरत के सवाब और मसाकीन (भूखे लोगों) की मदद और अपने रब को राज़ी और खुश करने के लिए सदक़ा ए फित्र और अन्य शरई मामलों में काम चलाने का मिजाज क्यों रखते हैं ? इसलिए हमें यहां भी अच्छे से अच्छा का मिजाज बनाना चाहिए।
सदका ए फित्र आटे से 50रु0, जौ से 80रु0, किशमिश से 785रु0 और छुहारे, खजूर से 850रु0 अदा करें
मालदार लोग किशमिश व खजूर से सदक़ा ए फित्र अदा करने का मिजाज़ बनाएं -मौलाना उसामा कासमी

