कुन्दरकी:बुधवार को नगर के मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा न्यूज़ 18 के एंकर अमीश देवगन पर एक टीवी डिबेट में हजरत ख्वाजा गरीब नवाज पर अशोभनीय टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए एक शिकायत पत्र थाना अध्यक्ष कुंदरकी को दिया गया जिसमें टीवी एंकर के खिलाफ आम जनमानस की भावनाओं को ठेस पहुंचाना व मजहबी टिप्पणी धर्म विशेष के लोगों को भड़काने का आरोप लगाते हुए मुकदमा पंजीकृत कराने की मांग की गई है आरोप लगाया गया है कि टीवी एंकर अमीश देवगन ने एक टीवी डिबेट में सुल्तानुल हिंद गरीब नवाज की शान में गुस्ताखी कर उनको विक्रांता और लुटेरा कहकर जो गुस्ताखी की है उसको हिंदुस्तान का हिंदू मुसलमान सिख ईसाई बौद्ध जैनी किसी भी धर्म के लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे क्योंकि हिंदुस्तान के हर तबके हर धर्म और हर जाति के लोग ख्वाजा साहब को मानते हैं और उनके दरबार बड़ी अकीदत तो मोहब्बत के साथ हजारों की संख्या में रोजाना हाजिरी देते हैं और उनके प्रति अकीदत मोहब्बत रखते हैं ।
हजरत ख्वाजा मोहिद्दीन चिश्ती रहमतुल्ला अलेह हिंदुस्तान की गंगा जमुना तहजीब के अजीम नुमाइंदे हैं इसके अलावा आपके मुकद्दस दरबार में हिंदुस्तान की चाहे किसी भी पार्टी की सरकार रही हो चादर पेश कर अपनी अकीदत का इज़हार करती है। बड़े-बड़े फिल्म स्टार और राजनेता भी चादर पोशी करने के लिए उनके दरबार में हाजिर होते हैं यह बात सैफी सोसायटी के अध्यक्ष एमके भारती ने कही।
सामाजिक कार्यकर्ता लियाकत सलमानी ने बताया कि हजरत ख्वाजा गरीब नवाज की शान में गुस्ताखी करने वाले टीवी एंकर अमीश देवगन के विरुद्ध थाना इंचार्ज को मुकदमा दर्ज करने के संबंध में प्रार्थना पत्र दे दिया है और थाना इंचार्ज से कार्यवाही करने की मांग की है । इस मौके पर मुख्य रूप से लियाकत सलमानी, एम.के. भारती सैफ़ी, शुऐब साबरी, कमर दानिश रिज़वी,व रहीस सैफी मौजूद रहे ।
इस बारे में जब थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी और अधिकारियों के संज्ञान में लाकर जो जो अधिकारियों का आदेश होगा उसी के अनुसार उचित कार्यवाही की जाएगी
