आज़मगढ़ (ज़मीनी सच)-जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अन्तर्गत तृतीय राष्ट्रीय पोषण माह सितम्बर (01 सितम्बर 2020 से 30 सितम्बर 2020 तक) का शुभारम्भ किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा 03 बच्चों का वजन मशीन के द्वारा वजन भी कराया गया, जिनका वजन सामान्य श्रेणी में था।
जिलाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण कार्यक्रम बहुत ही महत्वपूर्ण हैं, हमारे बच्चे देश के भविष्य हैं और बच्चों को कुपोषण मुक्त करना है। जिलाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह का उद्देश्य अतिकुपोषित बच्चों का चिन्हिकरण एवं प्रबंधन तथा पोषण वाटिकाओं की स्थापना एवं उसका विकास करना है।
जिलाधिकारी ने समस्त सीडीपीओ को निर्देशित करते हुए कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से समस्त विकास खण्डों में जो भी कुपोषित/अतिकुपोषित बच्चे हैं, उनका नियमित रूप से घर-घर जाकर पूरे मनोयोग के साथ शत प्रतिशत चिन्हांकन करना सुनिश्चित करें। इसी के साथ ही यह भी ध्यान रखें कि जो भी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां चिन्हीकरण के कार्य में लगी हैं, वे कोविड-19 के गाइडलाइन का अनुपालन करें, मास्क लगायें तथा अपने पास सेनिटाइजर अवश्य रखंे। उन्होने बताया कि कुपोषित/अतिकुपोषित बच्चों के चिन्हांकन के बाद उनको पुष्टाहार उपलब्ध कराया जाय, धात्रि महिलाओं/गर्भवती महिलाओं को भी कुपोषण के प्रति जागरूक किया जाय।
