चंद्रशेखर आजाद रावण के दलित मुस्लिम एकजुटता के मिशन से बौखलाई आर एस एस और भाजपा

0
चंद्रशेखर आज़ाद रावण
एहसान खान

आजमगढ़: देश विशेष तौर पर उत्तर प्रदेश के जौनपुर के भदेठी और आजमगढ़ के सिकंदरपुर आईमा महाराजगंज में दलितों मुसलमानों के बीच हुए दंगे पर बयान जारी करते हुए प्रसपा के वरिष्ठ नेता एहसान खान ने कहा सीएए एनआरसी एनपीआर को लाकर बीजेपी हिंदू मुसलमानों को बांटना चाह रही थी और यह फार्मूला  आर एस एस द्वारा प्रायोजित था। परंतु आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के इसके विरोध में खड़े हो जाने, जामा मस्जिद दिल्ली और देश भर में इसके खिलाफ धरना सभाएं रैलियां कर दलितों पिछड़ों को समझाने से बीजेपी बौखला गई। आज देश भर में दलितों पिछड़ों का एक घर ऐसा नहीं होगा जो यह न कह रहा हो कि कागज तो हमको भी दिखाना पड़ेगा जो हम दलितों पिछड़ों के अधिकतर लोगों के पास नहीं है।खान ने कहा आज देश भर में दलितों और मुसलमानों को चंद्र शेखर आजाद ने एकजुट कर दिया है । जिससे बौखला कर बीजेपी द्वारा दलितों मुसलमानों को आपस में लड़ा जा रहा है। विशेष तौर पर जौनपुर के भदेठी आजमगढ़ के सिकंदरपुर आइमा  जिसको लेकर बीजेपी दलितों विशेष तौर पर चमार बिरादरी को यह दिखाना चाह रही है कि योगी सरकार में दलित सबसे ज्यादा सुरक्षित है । यह सब एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। जिसे किसी कीमत में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा उन्होंने कहा इसमें कोई शक नहीं भदेठी में दलितों की बस्तियां जली, कैसे जली, कौन जलाया,  कौन कसूरवार है। सजा मिलनी चाहिए। मगर जिस तरह कई बेगुनाहों की अंधाधुंध गिरफ्तारी और एकतरफा कार्रवाई हुई यह बिल्कुल गलत है। और इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता । जहां तक महाराजगंज का मामला है। वहां तो एक छोटा सा मामला था जो गांव में अक्सर हो जाया करते हैं। बुजुर्ग उसे मिल बैठकर हल कर लेते हैं। इसे छेड़खानी का बड़ा मामला बना कर सीधे योगी आदित्यनाथ खुद दखल देकर कई पुलिस टीम बनवाकर अंदाज़ मुसलमानों की गिरफ्तारी करा कर देश से गद्दारी राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत इन पर मुकदमा लगवाया जाता है। हम आर एस एस और बी जे पी के मंसूबे को कामयाब नहीं होने देंगे। कसूरवारों को सजा मिलेगी मासूम बेगुनाहों के ऊपर किसी कीमत पर जुल्म ढाने नहीं दिया जाएगा। पूरे मामले में साजिश की बू आ रही है। इसका भी पर्दाफाश होगा, कसूरवार बक्से नहीं जाएंगे । चंद्र शेखर आजाद का दलित मुस्लिम गठजोड़ बनाने का सपना अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। जिसके लिए देश भर में बड़े पैमाने पर काम हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here