कुंदरकी में एक ओर महिला मिली कोरोना पॉजिटिव, संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर हुई दो

0
कुंदरकी मुरादाबाद :कुंदरकी में गुरुवार के कोरोना की दस्तक के बाद एक ओर महिला कोरोना पोजेटिव मिली, महिला कुछ दिन से बीमार थी, मुरादाबाद के एपेक्स में इलाज चल रहा था। जो कि अब पाकबड़ा स्थित टीएमयू हॉस्पिटल में भर्ती है।नगर में दूसरा केस मिलने से हड़कंप मचा हुआ है लोगों में डर का महौल पैदा हो गया हैं स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन सतर्क है। प्रशासन के द्वारा दोनों ही मोहल्लो को सेनीटाइज कराकर सील किया गया।
   कुंदरकी क्षेत्र में कोरोना से राहत थी इससे पहले क्षेत्र में कोई भी कोरोना का मरीज नहीं था 21 मार्च से  बीते गुरुवार तक कोई भी केस सामने नही आया था  लेकिन दो दिन में कोरोना के  दो  केस सामने आये है जिसमे एक महिला की मौत हो चुकी है जबकि दूसरी कोरोना पॉजिटिव महिला का इलाज चल रहा है नगर में एक और कोरोना संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। नगर निवासी  जैतून पत्नी कल्लन मुरादाबाद के एपेक्सअस्पताल में अपना इलाज कराकर लौटी थी महिला की कोरोना की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसको पार्क बड़ा स्थित टीएमयू हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां पर उसका इलाज चल रहा है। कुंदरकी नगर में अब कोरोना से संक्रमित  हुए मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 2 पर पहुंच गया है।जिसमे एक महिला की मौत भी हो चुकी है ।दूसरी महिला  की भी रिपोर्ट पोजेटिव आने से नगर में हड़कंप मचा हुआ है।नगर में लोगो मे दहसत का माहौल बना है।स्वास्थ्य विभाग टीम में खलबली मची हुई  है क्योंकि अभी तक कुंदरकी में  किसी भी मरीज़ की रिपोर्ट पोजेटिव नही आई थी हालांकि बाहर से आये लोगो को स्वस्थ विभाग लगातार कोरन्टीन सेंटर में रख रहा है उसके बाद भी नगर में कोरोना की दस्तक हो गई है। फोटो मुल्लों को सेनीटाइज करते नगर पंचायत कर्मी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here