उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने अपने प्रदेश मुख्यालय नेहरू भवन में शुरू की सांझी रसोई

0

लखनऊ, 5 अप्रैल। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने मुख्यालय से साझी रसोई घर की शुरुआत किया है। गौरतलब है कि प्रदेश के कई जिलों में भी कांग्रेस कार्यकर्ता और जिला कमेटियां साझी रसोईघर संचालित कर रहीं हैं।
कोरोना महामारी में कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी की देख रेख में पूरे प्रदेश में राहत का काम कार्यकर्ता चला रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने जारी बयान में कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता कोरोना महामारी में आम लोगों की सेवा कर रहे हैं। जगह जगह प्रशासन की मदद से लोगों तक राशन पहुंचाया जा रहा है। कई जिलों में साझी रसोई घर चलाया जा रहा है। आज से लखनऊ प्रदेश कार्यालय में भी एक रसोईघर संचालित किया जा रहा है ताकि कोई भूखा न सोए। आज इस विपदा की घड़ी में हम सबको एक दूसरे के साथ खड़े होने की जरूरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here