उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने कई जिलों में शुरू की साझी रसोई

0

लखनऊए 6 अप्रैल।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने मुख्यालय से साझी रसोई घर की शुरुआत किया और अब कई जिलों.वाराणसी,फतेहपुर, लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा और बुलंदशहर में साझी रसोई घर की शुरुआत हो गयी है।
कोरोना महामारी में कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी की देख रेख में पूरे प्रदेश में राहत का काम कार्यकर्ता चला रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने आज जारी बयान में कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता कोरोना महामारी में आम लोगों की सेवा कर रहे हैं। जगह जगह प्रशासन की मदद से लोगों तक राशन पहुंचाया जा रहा है। कल प्रदेश मुख्यालय पर साझी रसोईघर की शुरुआत हुई और अब प्रदेश के कई जिलों वाराणसीए फतेहपुरए लखनऊए गाजियाबादए नोएडा और हापुड़ए बुलंदशहर में साझी रसोई की शुरुआत हुई है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी ने कहा कि कोरोना महामारी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा दिन रात अपनी पूरी शक्ति लगाकर मेहनत की जा रही हैं। जगह जगह राशन पहुंचाया जा रहा है। हमें खबर मिली की कई महानगरों में लोगों के पास ईंधन नहीं है तो हमने साझी रसोई की शुरुआत की। कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों के घरों तक जाकर खाना वितरित कर रहे हैं। जितना संभव हो सकेगा हमारी कोशिश है कि कोई भूखा पेट न रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here