उज्जैन घटना को लेकर काॅग्रेस विधायक दल ने ज्ञापन सौंपा

0

भोपाल(ज़मीनी सच)- काॅग्रेस के विधायकों ने आज उज्जैन में हुई घटना को लेकर पूर्व मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा जी, श्री जयवर्धन सिंह जी, विधायक आरिफ मसूद जी, महेश परमार जी, रवि जोशी जी, श्री रामपाल मालवीय जी ने उज्जैन शहर में घटित घटना में एकपक्षीय कार्यवाही के संबंध में प्रमुख सचिव और डी.जी.पी. से चर्चा कर ज्ञापन सौंपा।
घटना में स्थानीय प्रशासन द्वारा एकपक्षीय कार्यवाही की गई तथा असंवैधानिक तरीके से एक दिन के नोटिस पर निर्दोष व्यक्तियों के घरों को तोड़ा गया और उन लोगों पर रासुका के तहत कार्यवाही की गई जो निंदनीय है घटना की सत्यता यह है कि जिन लोगों द्वारा घटना शुरू की गई एवं अल्पसंख्यक समुदाय को उनके धर्म के विरुद्ध नारे लगाकर उत्तेजित किया गया एवं उनकी दुकानों एवं वाहनों में तोड़फोड़ की गई जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को भी दे दी थी, परंतु पुलिस ने समय रहते कोई कार्यवाही नहीं की समय रहते पुलिस पहले चेत जाती तो इस प्रकार की घटना घटित नहीं होती, लेकिन घटना के बाद प्रशासन द्वारा एकपक्षीय कार्यवाही करते हुए अल्पसंख्यक समुदाय के मकानों में तोड़फोड़ एवं रासुका की कार्यवाही की गई जो पूरी तरह असंवैधानिक है इस पूरी घटना की न्यायिक जांच होना चाहिए और दोषी लोगों पर कार्यवाही होना चाहिए कोविड-19 में पुलिस द्वारा जुलूस निकालने की अनुमति नहीं है उसके बाद भी जुलूस निकाला गया वहीं जिन लोगों पर रासुका की कार्यवाही की गई है उसको वापस लिया जाए एवं दोषी लोगों को गिरफ्तार किया जाए। मध्य प्रदेश शांति का टापू है इस प्रकार की सांप्रदायिक घटनाओं को रोका जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here