
लखनऊ :भारत आदिवासियों , वनवासियों दलितों पिछड़ों मुसलमानों और गरीबों का देश है। आजादी पूर्व से आज तक बहुजन समाज के तमाम महापुरुष पैदा हुए जिसमें दलित पिछड़े मुसलमान सब थे। बाबा साहब अंबेडकर जिन्होंने संविधान के द्वारा मौलिक अधिकार धार्मिक स्वतंत्रता और वोट का अधिकार दिया खुद बहुजनो को न्याय दिलाने के लिए आजादी से पहले एस सी एस टी फेडरेशन बनाकर चुनाव लड़ा 27 विधायक महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुने गए खुद बाबा साहब भी चुनकर आए और 3 साल तक महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे बाद में एससी एसटी फेडरेशन को ऑल इंडिया फेडरेशन में बदला और संविधान सभा के लिए फेडरेशन पूरे देश में चुनाव लड़ा मनुवादियो ने साजिश कर पार्टी को हरा दिया खुद बाबा साहब को संविधान सभा में नहीं पहुंचने दियाग। उस समय दलितों और बाबासाहब से हमदर्दी दिखाते हुए बंगाल से मुसलमानों ने बाबा साहब को चुनकर संविधान सभा के लिए भेजा कुछ दिनों बाद बाबा साहब ने रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया बनाई। 1 साल बाद ही बाबा साहब की मृत्यु हो गई। उनके मिशन को पूरा करने का बीड़ा कांशी राम जी ने उठाया बाबा साहब की बनाई गई पार्टी के बैनर पर ही काम करना शुरू किया। कुछ दिनों बाद जब उन्हें आभास हुआ कि बाबा साहब की बनाई गई पार्टी बाबा साहब के मिशन से भटक गई है तो कांशी राम जी ने बहुजन समाज पार्टी का गठन किया आज बहुजन समाज पार्टी और मायावती जी मोमेंट और अपने सिद्धांतों से पूरी तरह भटक कर बहुजन मोमेंट को बर्बाद करने पर उतारू हो चुकी हैं यहां तक की लोकसभा में बसपा का नेता रितेशपान्डे राज्यसभा में सतीश मिश्रा बहुजन समाज का नेतृत्व इन मनुवादियो के हाथ मे दे दिया है जो बाबा साहब के संविधान को समाप्त कर मनु के संविधान को देश में थोपना चाहते हैं इस के बाद भी चन्द्रशेखर आजाद ने मायावती जी से कई बार कहा मिलकर काम किया जाए परन्तु उनहोंने एक न सुनी खान ने कहा चंद्रशेखर आजाद ने भीम आर्मी गैर राजनीतिक संगठन बनाया था जो देश भर के बहुजनो दलितों पिछड़ों मुसलमानो को इंसाफ दिलाने का काम कर रहा था लेकिन बीएसपी और मायावती के मूवमेंट से भटक जाने के वजह से समाज के भारीदबाव दलितो पिछड़ों मुसलमानो को सही नेतृत्व देने के लिए आजाद समाज पार्टी बनानी पड़ी जो बिल्कुल सही निर्णय है जहां तक चन्द्रशेखर आजाद के ऊपर आरोप लगाने का सवाल है तस्वीर साफ है देश में कांग्रेस बीजेपी दो राष्ट्रीय पार्टियां हैं दोनों मनुवादियों का संगठन है आजादी के पहले और आज आजादी के 72 सालों बाद तक इन दोनों ने बहुजनों का शोषण किया आजाद समाज पार्टी बनने के बाद इनके ऊपर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं पार्टी देश में इन दोनों पार्टियों के विकल्प के तौर पर तैयार हो चुकी है यह तो साजिश करेंगे ही लेकिन पार्टी को हिला नहीं पाएंगे पार्टी 2022 में उत्तर प्रदेश के होने वाले विधानसभा चुनाव में अकेले बहुमत लाकर सरकार तो बनाएगी ही 2024 में देश में बहुजन समाज की सत्ता स्थापित करेगी।
