अखिलेश यादव ने ग्राम-रसूलपुर उर्फ नरईपुर में मृतक हरवंश यादव के परिवार को एक लाख रूपये की सहायता प्रदान की

0

आजमगढ़। लाकडाउन के दौरान देश में प्रवासी मजदूर पैदल, सायकिलों, ट्रकों व टेम्पो व अन्य साधनों से घर आते समय तमाम मजदूरों व गरीबों की मृत्यु हो गयी। उस समय तमाम मजदूर एक्सीडेंट में मारे गये। देश व प्रदेश सरकार संवेदनहीनता का परिचय दे रही थी। लोग पैसे के लिए मोहताज थे। उनके परिवार के लोगों की दुनिया उजड़ जाती है। आॅसू बहाने के अलावा कोई मद्दगार नहीं मिलता। ऐसी परिस्थिति में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी मृतक प्रवासी मजदूर व गरीबों के मृतक आश्रितों को एक-एक लाख रूपया की आर्थिक मद्द कर उनके जीवन में बड़ा सहयोग किया। इसी क्रम में ग्राम-रसूलपुर उर्फ नरईपुर पोस्ट लाटघाट वि0स0सगड़ी में मुनाकी यादव के पुत्र हरवंश यादव जिनकी उम्र 23 वर्ष थी का घर आते समय महाराष्ट्र के पास एक्सीडेंट हो गया। हरवंश के पिता का भी निधन बहुत पहले हो गया था।  उनके परिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष की तरफ से सान्त्वना व आर्थिक सहायता राशि की जानकारी देने के लिए हवलदार यादव व वि0स0प्रत्याशी रहे जयराम सिंह पटेल जी व सदस्य जिला पंचायत राजेश यादव मौके पर पहुॅचकर सान्त्वना दिया। समाजवादी पार्टी आजमगढ़ की तरफ से राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here