सुन्नी इमाम कौंसिल ऑफ़ इंडिया और एमएसओ ऑफ़ इंडिया संगठनों के पदाधिकारियों ने न्यूज़ एंकर के खिलाफ थाना कुंदरकी में दी तहरीर

0

कुन्दरकी। न्यूज़ चैनल पर एंकर द्वारा प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा गरीब नवाज़ अजमेरी के बारे में अभद्र टिप्पणी को लेकर अकीदतमंदो में रोष व्याप्त है। जिसे लेकर सुन्नी इमाम कौंसिल ऑफ़ इंडिया और एमएसओ ऑफ़ इंडिया संगठनों के पदाधिकारियों ने  कुन्दरकी थानाध्यक्ष को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। सुन्नी इमाम कौंसिल ऑफ़ इंडिया के चैयरमेन मुफ़्ती इमरान हनफ़ी ने कहा की न्यूज़ चैनल पर धार्मिक और सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने वाली डिबेट कराइ जाती है। जिससे समाज में विभिन्न वर्गों में तनाव फैलता है।15 जून को ऐसी ही एक डिबेट में एक न्यूज़ चैनल पर एंकर अमिश देवगन ने प्रसिद्ध सूफी संत सुल्तान उल हिन्द हुज़ूर ख्वाजा ग़रीब नवाज़ रेहमतुल्लाह अलैह को आक्रान्ता चिश्ती (हमला करने वाला चिश्ती) और लुटेरा चिश्ती विडियो में बोलकर उनकी सख्त तौहीन करते हुए देखा व सुना है जोकि न्यूज़ 18 इंडिया के वेरिफाईड ट्विटर अकाउंट पर अपलोड है। एमएसओ के राष्ट्रीय सचिव अनीस शीराज़ी ने कहा की ख्वाजा गरीब नवाज चिश्ती विश्व प्रसिद्ध सूफी संत हैं, उनकी दरगाह देशवासियों की आस्था का केंद्र है जहांपर हर धर्म व जाति के लोग आस्था के साथ हाज़री देते हैं | एंकर ने उनकी शान में तौहीन व गुस्ताखी करके करोड़ों हिंदू मुसलमानों वाह उनके मानने वाले सभी धर्मों के लोगों की आस्था व भावना को ठेस पहुंचाई है | जिससे भारत समेत दुनियाभर के  उनके मानने वालों में रोष है और उनके करोड़ो मानने वालों के दिल आहात हुए हैं | सुन्नी बरेलवी उलेमा फेडरेशन के महासचिव सयैद वसीम मिया ने कहा की ख्वाजा गरीब नवाज़ ने लोगो को इंसानीयत का पैगाम दिया है प्रेम आपसी भाई चारा को जन जन तक पहुंचाया है। उनके बारे में अभद्र टिप्पणी सामाजिक सद्भाव को नुकसान पहुचायेगी। इस अवसर पर कारी  वकील अहमद,मुफ़्ती ज़ुबैर नईमी मौजूद रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here