लखनऊ-बाराबंकी के एक हजार परिवारों की मदद के लिए आगे आया मोबियस फाउंडेशन

0

लखनऊ;16 अप्रैल:कोरोना वायरस महामारी का रूप ले चुकी है। इसे रोकने के लिए सरकार ने 21 दिनों का राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगाया जो अब बढ़ा कर ३ मई २०२० तक हो गया है। इस मुश्किल हालात में लॉकडाउन का पालन करना जितना जरूरी है उतना ही जरूरतमंदों के भूख मिटाने का इंतजाम करना भी। कोरोना वायरस से उपजे संकट के हालात में लखनऊ व बाराबंकी जिले के हजारों जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए मोबियस फाउंडेशन ने मदद का हाथ बढ़ाया है।मोबियस फाउंडेशन लखनऊ से बाराबंकी जिले में आने वाले सभी ग्राम जैसे मोहम्मदपुर, थकोली, बसरा, रसूलपुर समेत कई गांवों के जरूरतमंद लोगों को राशन व पानी उपलब्ध करवा रहा है। राशन में जहां प्रचूर मात्रा में आटा, चावल, दाल, तेल, नमक, चीनी, आलू, प्याज, मसाला और साबुन जैसे आवश्यक खाद्य सामग्री दिया जा रहा है वहीं, इस वायरस से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। राशन वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here