भारत में पहली बार लगने वाले वर्चुअल कालीन मेला को लेकर पैदा हुआ संदेह

कालीन निर्माता और निर्यातकों से राय शुमारी की उठी मांग

0
भदोही (अशफ़ाक़ यू ख़ान):- विश्वव्यापी कोविड 19 के चलते लॉकडाउन से प्रभावित भारत के कालीन उद्योग ने अमेरिका और चीन में लग चुके कारपेट फेयर वर्चुअल की तर्ज़ पर पहली बार ; इण्डिया कार्पेट एक्सपो वर्चुअल 2020′ के नाम से आगामी 21 अगस्त से 25 अगस्त यानि  पांच दिनों तक वर्चुअल फेयर का लगाने का एक प्रस्ताव केंद्र सरकार के कपड़ा और वाणिज्य मंत्रालय के सहयोग से लगाने का एक प्रस्ताव भेजा है जिसकी मंज़ूरी अभी नहीं मिली है। साल में दो बार कपडा मंत्रालय के अंतर्गत लगने वाले इस कार्पेट मेले का आयोजन कालीन निर्यात संवर्धन परिषद् करता है। परिषद् के अध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह ने बताया की मार्च से लेकर देश में कालीन निर्माण और निर्यात को एक बड़ा झटका लगा जिससे की अब तक तीन हज़ार करोड़ का माल डंप पड़ा है तो वही तीन हज़ार करोड़ का पेमेंट विदेशों में फंसा है। पिछले साल जनवरी 2019 से जून तक 5951 करोड़ का निर्यात हुआ जबकि इस साल यह आधे से भी कम हुआ है। पिछले वित्तीय वर्ष में  देश से कुल 12 हज़ार करोड़ का कालीन निर्यात हुआ जो इस वित्तीय वर्ष में 40 प्रतिशत कम होने की दशा में आ चुका है।  वर्चुअल कार्पेट फेयर में एक विशेष प्रकार का ऐप तैयार किया जा रहा है जिससे भारत के निर्यातक अपने उत्पादों को विशेष प्रकार से विदेशी आयातक को दिखा कर उनसे व्यापार करने में सक्षम होंगे। उन्होंने बताया लॉकडाउन के बाद मिली छूट के बाद अब व्यापार धीरे धीरे पटरी पर आ रहा है और विदेशों से आर्डर भी थोड़े बहुत मिलने लगे है। लेकिन इस लॉकडाउन में कालीन बुनकरों के वापस अपने प्रांतों को लौट जाने से एक नई समस्या खड़ी हो गई है। इस वर्चुअल फेयर को लेकर निर्यातकों में बैठी हैकिंग कर डिज़ायन की कॉपी करके और रेट सहित कई आशंका को लेकर कहा की यह पूरी तरह सुरक्षित है ,पर डाटा लीक  होने या हैक करके कोई भी देशी -विदेशी इसका गलत इस्तेमाल कर सकता है इसकी कोई गारंटी नहीं दी जा सकती क्योंकि आज टेक्नॉलोजी के बदलते दौर में कुछ भी संभव है। युवा कालीन निर्यातक केरमान इंटरनेशनल के शफकत इमाम ने इसे कालीन निर्यातकों के खड़ा होने का बेहतर  उपाय बताते हुए इस  सम्बन्ध में बताया की चीन ,अमेरिका ,ऑस्ट्रेलिया ,जर्मनी सहित कई देशों में भारत के वक़्त और उन देशों के वक़्त में काफी अंतर होने से इसे किस तरह निपटा जाए इसका खुलासा होना ज़रुरी है। भारत में कालीन मेला के संस्थापक ताज महल आर्ट्स एंड पाइल के हाजी जलील अहमद अंसारी का मानना है इस तरह के वर्चुअल कालीन मेला सिर्फ एक तजुर्बा दे सकता है पर यह सफल होगा इसमें संदेह है क्योंकि कालीन में इस्तेमाल होने वाले रॉ मैटीरियल सिर्फ हाथ से पकड़ कर ही और डिज़ायने पास से देख कर विदेशी बायर आर्डर देते है वर्चुअल में फोटो देखने से सिर्फ अंदाज़ा लगाया जा सकता है। देश -विदेश में कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से पुरस्कृत हाजी जलील अहमद अंसारी ने बताया की कालीन एक ऐसी चीज़ है जिसमे रॉ मैटीरियल की बहुत अहमियत है और कालीन की क्वालिटी का है वह हाथ से पकड़ने पर ही उसके बारे में जाना जाता है। यदि इस  तरह के वर्चुअल मेले में किसी भी फोटो में कच्चे का क्या प्रयोग हुआ यही माल बना कर विदेशी को निर्यात हो तब तो ठीक है लेकिन बहुत सारे लोगो ऐसा ना कर सके तो विदेशों में भुगतान रुकने के साथ साथ भारत के कालीन उद्योग की साख पर भी असर होगा। इस वर्चुअल कालीन मेले ज़्यादातर निर्माता और निर्यातक इस ऐप्प के ज़रिये होने वाले मेले संवर्धन परिषद् को दिया जाने वाला भुगतान अधिक होने से इसमें सहभागिता नहीं करने की सोच रहे है।  अखिल भारतीय कालीन निर्माता संघ के उपाध्यक्ष अब्दुल हादी ने बताया की यह अच्छी शुरुआत है पर जिस ऐप से इस मेले का आयोजन होगा वह विश्व स्तरीय सुरक्षित हो तभी अधिक से अधिक निर्माता और निर्यातक इस वर्चुअल मेले में जुड़ेंगे। 

वहीँ उत्तर प्रदेश निर्यात प्रोत्साहन बोर्ड के वाइस चेयरमैन विनय कपूर ने कहा की देश के कालीन उद्योग का भविष्य ठीक वैसा दिख रहा है जैसे की कोरोना वायरस कब ठीक होगा मेरी राय में शायद तभी इसके दिन पूरी तरह से पटरी पर लौटेंगे। क्योंकि कालीन उद्योग सीधे निर्यात से जुड़ा है और दुनिया के कई देशों में अभी ऐसी डिमांड नहीं दिख रही। यू. पी.एक्सपोर्ट प्रमोशन काउन्सिल के वाइस चेयरमैन विनय कपूर ने कहा की इस लॉकडाउन से कालीन उद्योग को एक बड़ा फ़ायदा भी हुआ है जो प्रधान मंत्री के लोकल से वोकल से आत्मनिर्भर बनने के मन्त्र को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए तोहफा देने का प्रयास किया। विनय कपूर ने बताया की प्रदेश सरकार ग्राम समाज की ज़मीन पर कार्पेट बेल्ट में 50 वीविंग शेड बनाने जा रही है जिसमे प्रवासी और स्थानीय लोगों को लूम देकर कालीन बुनाई करने का मौका देकर उन्हें रोज़गार मुहैया कराएगी। उन बुनकरों को कच्चा माल कालीन निर्माता देकर अपना माल तैयार करा सकते है बदले में उन्हें मज़दूरी मिलेगी। बाद में इस वीविंग शेड की संख्या सौ तक बढ़ाने का प्लान है और यह शेड सभी सुविधा से लैस होकर भदोही ,मिर्ज़ापुर और सोनभद्र में चिन्हित स्थान पर बहुत जल्द बनेगे . खुद एक कालीन निर्यातक विनय कपूर का मानना है की हमारा सबसे बड़ा खरीदार अमेरिका है जो भारत से कुल कालीन निर्यात का 70 प्रतिशत अकेले खरीद करता है और वहां के हालात अभी वैसे नहीं दिखाई देते की वह लक्ज़री आइटम की गिनती में शुमार कार्पेट को आयात में प्राथमिकता देगा? उन्होंने कहा की देश में लगभग दो हज़ार कार्पेट फर्मों को व्यक्तिगत मेल करके कपड़ा मंत्रालय इस वर्चुअल फेयर के बारे रायशुमारी करे तो इसके होने को लेकर या कितने लोग इसमें सहभागिता करेंगे उसकी सही स्थिति सामने आ जाएगी क्योंकि इस वर्चुअल मेले में भाग लेने का भुगतान भी निर्यातकों को करना होगा। 
कालीन निर्यात संवर्धन परिषद् ,अखिल भारतीय कालीन निर्माता संघ ,यू. पी.एक्सपोर्ट प्रमोशन काउन्सिल के पदाधिकारियों ने केंद्र और प्रदेश सरकार से बुनकरों ,कालीन निर्माता और निर्यातकों के हित में इस वित्तीय वर्ष में बैंक द्वारा लिए जाने वाले ऋण पर ब्याज माफी  की मांग करते हुए केंद्र सरकार से निर्यात पर पूर्व की तरह मिलने वाली पंद्रह से बीस प्रतिशत तक  कैश इंसेंटिव की रकम कम से कम दो साल तक के लिए देने की मांग की है जिससे निर्यात को बढ़ावा देने के साथ क़र्ज़ में डूबी कार्पेट फर्मे फिर से खड़ी हो जाए। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here