लखनऊ।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी ने कहा कि भाजपा के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में भाजपाकार्यकर्ताओं को जो निर्देश दिए उससे देशव्यापी लॉक डाउन का उल्लंघन होता है।सी पी एम की स्टेट यूनिट ने अपने बयान में कहा है कि 6 अप्रैल को भाजपा के 40वें स्थापना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से धन्यवाद अभियान चलाने का आवाहन किया। पी एम ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हर बूथ पर 40 घरों से अलग-अलग धन्यवाद पत्र पर हस्ताक्षर कराये और इसे सेवा में लगे लोगों को रूबरू जा कर दिया जाए।यह स्पष्टतः उन्हीं के द्वारा निर्धारित की गई लक्ष्मणरेखा और लाक डाउन काउल्लंघन और दोहरा पैमाना है। यही नहीं इसके पीछे आगामी चुनावों की तैयारीकी राजनीति भी छिपी हुई लगती है।सी पी एम राज्य सचिव मंडल ने कहा है कि प्रधानमंत्री को तत्काल अपने इस निर्देश को वापस लेना चाहिए।

