प्रधान हत्याकांड में दर्ज चौथे मुकदमे को लेकर बिफरी आसपा

एहसान खान ने अधिवक्ताओं के साथ की समीक्षा

0

आजमगढ़ (ज़मीनी सच)-बांसगांव प्रधान हत्या काण्ड प्रकरण में दर्ज  चौथा मुकदमा सामने आने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आजाद समाज पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एहसान खान ने कहा योगी सरकार के आदेश पर आजमगढ़  पुलिस प्रशासन जितना चाहे अत्याचार कर ले एक एक कर अत्याचार करने वालों से हिसाब लिया जाएगा प्रेस को जारी बयान में खान ने कहा अभी तक  आसपा, भीम आर्मी थाना अतरौलिया, जिला कोतवाली, थाना तरवां, के मुकदमों को लेकर आंदोलनरत थी इसी बीच चौथा मुकदमा, मु,अ,स,131/20,धारा,436,427,504,336,353,143,7,सी,एल,एक, एक्ट, जो थाना तरवा में ही दर्ज किया गया था जिसे पुलिस छुपा रही थी सामने आ गया आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी दिए गए समय 15 दिन के अंदर सरकार इन चारों मुकदमों को वापस ले ले और सीज की गई 87 मोटरसाइकिलें 32 साइकिलें बिना मुकदमे के प्रक्रिया के रिलीज कर दे वरना अभी पूर्वांचल के 28 जनपदों में ज्ञापन दिया गया है पूरे राज्य में धरना प्रदर्शन किया जाएगा हम दलितों पिछड़ों गरीबों मुसलमानों के ऊपर हो रहे अत्याचार को किसी कीमत पर नहीं सहेंगे उपरोक्त मुकदमे की कानूनी राय लेने खान दीवानी न्यायालय पहुंचे नियुक्त किए गए अधिवक्ताओं के पैनल से बात की इस दौरान गाजीपुर मऊ आजमगढ़ के पीड़ित जिनकी मोटरसाइकिलें सीज की गई हैं बड़ी संख्या में मौजूद रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here