प्रदेश सरकार ने कल्याणकारी योजनाओं के पेंशनार्थियों, व किसानों को अग्रिम पेंशन देकर की आर्थिक मदद

0
योगी आदित्यानाथ (मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार)

लखनऊ (ज़मीनी सच) प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कोविड-19 के दौरान प्रदेश की जनता का विशेष ध्यान रखा है। किसी भी जिले, कस्बे, गाँव में कोई भी व्यक्ति आर्थिक परेशानी में न आये, इसके लिए प्रत्येक स्तर पर समीक्षा करते हुए आर्थिक सहायता दी गई है। सरकार ने प्रदेश में वृद्धावस्था/किसान पंेशन योजना के अन्तर्गत पेंशन प्राप्त करने वालों, पति की मृत्योपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना, दिव्यांगजन पेंशन योजना सहित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत समस्त पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में एडवास में पेंशन की धनराशि भेज दी है। इसके अतिरिक्त सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजनान्तगर्त भारत सरकार से प्राप्त विशेष पैकेज की धनराशि की भी प्रत्येक  निराश्रित महिला पेंशनधारकों के खातों में एक-एक हजार रूपये की धनराशि भेजते हुए आर्थिक सहायता की है। गरीब, मजदूर, प्रवासी श्रमिक, कारीगर, कामगार, शहरी गरीब आदि समस्त जरूरतमंदों को प्रदेश सरकार ने आर्थिक मदद दी है।
प्रदेश सरकार कोविड-19 के दौरान प्रदेश के निर्बल, असहाय, निराश्रितों,वृद्धोे महिलाओं, दिव्यांगजनों, किसानों के कल्याणार्थ दी जा रही पेंशन से उन्हंे आर्थिक समस्या नहीं आई। वृद्धावस्था, निराश्रितों महिला पेंशन, दिव्यांगजन, पेंशन के कुल पात्र लगभग 87 लाख लाभार्थियों  को लाभान्वित किया गया। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत सभी पात्ऱ किसानों को उनके खातों में धनराशि भेजकर लाभान्वित किया गया। सरकार ने प्रदेश में किसी भी व्यक्ति को आर्थिक समस्या नहीं आने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here