पिकअप की टक्कर से अधेड़ व्यक्ति की मौत

तेल बेचने साइकिल से जा रहा था व्यक्ति. मुरादाबाद चंदौसी नेशनल हाईवे की घटना

0
 कुंदरकीः शुक्रवार को मुरादाबाद चंदौसी नेशनल हाईवे पर एक अनियंत्रित पिक अप के ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही के चलते हैं साइकिल से सरसों का तेल बेचने जा रहे 55 वर्षीय एक अधेड़ व्यक्ति को पीछे से टक्कर मार दी जिसमें उस व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे की खबर से परिवार में मचा कोहराम मच गया। पता चला है कि लियाकत पुत्र भूरे उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम ढकिया जुम्मा थाना कुंदरकी  जोकि अपनी साइकिल से फेरी लगाकर गांव गांव सरसों का तेल बेचने का कार्य करता था शुक्रवार की सुबह जब बे रोजाना की तरह तेल बेचने के लिए अपनी साइकिल से है घर से निकला था  समय करीब  10 बजे मुरादाबाद चंदौसी नेशनल हाईवे पर  ग्राम नानपुर और ग्राम हुसैनपुर के बीच जैसे ही वह पहुंचा तो पीछे से आ रही अनियंत्रित और तेज रफ्तार पिकअप के ड्राइवर ने लियाकत की साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी जिससे साइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सरसों का तेल रोड पर बिखर गया टक्कर इतनी  जबरदस्त थी कि लियाकत की मौके पर ही मौत हो गई आसपास खड़ी भीड़ ने पिकअप को घेर  गाड़ी के ड्राइवर को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रोड को सुचारू करवाया और मृतक के परिजनों को सूचना दी हादसे की सूचना पर परिजनों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा और परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए पुलिस ड्राइवर और पिकअप गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने ले आई। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है लियाकत के परिवार में तीन लड़के फिरासत रियासत फरियाद और पांच लड़की नूरजहां नाज़नीन परवीन समसुल रुबीना पत्नी वही वहीदन का रो रो कर बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here