नागरिक मंच ने राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी आजमगढ़ को सौंपा

0

आजमगढ़:नागरिक मंच आजमगढ़ के तत्वाधान में कोरोना संकट के चलते बाहर से आये मजदूरों, गरीबों, किसानों, छात्रों तथा आम नागरिकों के सामने अचानक गंभीर आर्थिक संकट आ खड़ा हुआ है। कार्यकारिणी में लिये गये निर्णय के आधार पर नागरिक मंच ने जिलाधिकारी, आजमगढ़ के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय को नागरिकों से सम्बन्धित समस्याओं का ज्ञापन सौंपा। जिसमें प्रमुख रूप से गाॅव, कस्बे व शहर में बाहर से आये तथा यहाॅ रह रहे सभी मजदूरों का रजिस्ट्रेशन अविलम्ब पूराकर उसकी सूची प्रकाशित करने, समस्त समस्याग्रस्त मजदूरों को सामान्य स्थिति होने तथा मुफ्त खाद्यान्न व अन्य उपभोग का सामान उपलब्ध कराने, राशनकार्ड बनाने का काम युद्धस्तर पर पूरा कर एक-एक गरीब परिवार को सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जोड़ने, मनरेगा के मजदूरों को योजना बनाकर पूरे वर्ष काम उपलब्ध कराकर 500रू0 प्रतिदिन मजदूरी देने तथा इसकी कार्यप्रणाली को भ्रष्टाचारमुक्त व पारदर्शी बनाने, बेरोजगारों को दस हजार रूपया प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देने, कोरोना के नाम पर श्रम कानूनों में किये गये बदलाव को वापस लेने, किसानों को खाद, विजली, डीजल, बीज आदि को सब्सिडी के साथ कम मूल्य पर उपलब्ध कराने, किसानों का कर्ज माफ कराने, सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को आमजन के लिये मुहैया कराने, कोरोना की जाॅच फ्री किये जाने, पेट्रोल-डीजल सहित सभी आवश्यक वस्तुओं की मूल्यवृद्धि रोकने, सार्वजनिक शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने तथा अभिव्यक्ति की आजादी पर कुठाराघात को बन्द करने की मांग की गयी।
ज्ञापन देने वालों में डाॅ0रवीन्द्रनाथ राय, अनीस अहमद, हवलदार यादव, जयप्रकाश नारायन, अनिल कुमार राय, दुखहरन राम, मुन्नू यादव, राजाराम सोनकर, दानबहादुर मौर्य, सूरज पाल आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here