
कुंदरकी: रविवार को क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जिसने सभी की आंखों को नम होने पर मजबूर कर दिया ताजा मामला थाना क्षेत्र के ग्राम हाथीपुर चित्तू का है जहां पर रविवार की दोपहर को एक दर्दनाक हादसा सामने आया जिसमें 5 वर्षीय खालिद, पुत्र यासीन की तालाब में डूबने से मौत हो गई बच्चे के इस आकस्मिक मौत से परिवार में कोहराम मच गया और देखते ही देखते हैं घटनास्थल पर ग्राम वासियों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई पता चला है कि खालिद घर के आंगन ही खेल रहा था घर के आंगन से सटा हुआ एक वर्षों पुराना तलाब है पता नहीं कब मासूम बच्चा खेलता हुआ तालाब में जा घुसा दोपहर को खाना खाने के वक्त परिजनों के द्वारा मृतक खालिद को तलाशा गया आसपास के मोहल्ले वालों के घरों में भी काफी तलाशने के बाद जब खालिद का कुछ पता नहीं चला तब परिजनों को आशंका हुई कि कहीं बच्चा तालाब में तो नहीं चला गया और किसी अनहोनी घटना की आशंका के चलते परिजनों और मोहल्ले वालों के द्वारा तालाब में तलाशा गया कई घंटों की तलाशी के बाद मासूम खालिद तलाब की झाड़ियों में फंसा हुआ मृत हालत में मिला जिसको देख परिवार वालों की चीखें निकल गई।और कोहराम मच गया घटनास्थल पर ग्राम वासियों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और बच्चे को देख सभी की आंखों से आंसू छलक पड़े। मृतक खालिद बहन भाइयों में सबसे छोटा था मां शायदा बहन बब्बो भाई शमीम और नसीम का रो-रोकर बुरा हाल है घटना को लेकर सभी ग्राम वासियों को दुख है परिजनों को रोते बिलखते हुए सभी ग्राम वासियों की आंखों से आंसू छलक पड़े।
