कोरोना वैक्सिन का इस्तेमालः वैध या अवैध

0

नई दिल्ली(ज़मीनी सच)- इस साल के शुरुआत से अब तक लाखों इंसान कोरोना (कोविड-19) का शिकार होकर मृत्यु को प्राप्त हो चुके हैं और अब भी इसका खतरा बाक़ी है। मेडिकल साइंसदान इसका वैक्सिन तैयार करने में लगे हुए हैं। अब विभिन्न देशों से खबरें आने लगी हैं कि वैक्सिन तैयार कर ली गयी है और इसका इस्तेमाल शुरु कर दिया गया है। हमारे देश में भी इसका बेसब्री से इंतेज़ार है। स्वास्थ्य विभाग ने ऐलान किया है कि जल्दी ही वैक्सिन लगाने का सिलसिला शुरु कर दिया जाएगा और मल्टीनेशनल कंपनियों ने सरकार को निवेदन सौंपा है कि उन्हें इस वैक्सिन के इस्तेमाल की स्वीकृति दी जाए। यह एक स्वागत योग्य पहलु और संतोषजनक बात है कि बहुत जल्द इस प्राणघातक बीमारी से सुरक्षा मिलेगा।अन्य स्त्रोतों से ख़बर आ रही है कि कोरोना वैक्सिन में सूअर की चर्बी से प्राप्त अंश शामिल है। इस्लामी दृष्टिकोण से सूअर पूरे तौर पर अपवित्र, इसके किसी भी अंश का किसी भी अंश किसी भी हैसियत से इस्तेमाल वैध नहीं है। इस आधार पर मुसलमानों चिंता और बेचैनी पायी जाती है कि वह इसका इस्तेमाल कर सकते हैं या नहीं? बहुत से लोगों ने शरीया कौंसिल जमाअत इस्लामी हिन्द से दरख़्वास्त की है कि इस मामले में शरीयत के दृष्टिकोण से रहनुमाई की जाए। इसलिए कौंसिल के अध्यक्ष मौलाना सैयद जलालुद्दीन उमरी और सचिव मौलाना रज़ीउल इस्लाम नदवी समेत अन्य इस्लामी स्कालरों ने इस विषय पर विचार करके निम्नलिखत फैसले किए गए।                                                          (1) विभिन्न देशों में प्रयोग हो रहे हैं और अनेकों कंपनियां वैक्सिन तैयार करने में लगी हुई हैं। यह बात यक़ीनी नहीं कि हर वैक्सिन में सूअर की चर्बी शामिल है। वैक्सिन तैयार करने वाले वैज्ञानिकों और डॉक्टरों में मुसलमान भी हैं। कुछ दिनों पहले तुर्की से ख़बर आयी थी कि एक मुसलमान वैज्ञानिक जोड़े ने इसका वैक्सिन पता लगा लिया है। इस आधार पर अनुमान है कि ऐसी वैक्सिन भी खोजी जाएगी जो केवल हलाल चीज़ों से बनी है।                                           (2) इस्लाम में इंसानी जान को बहुत महत्व दिया गया है और इसकी सुरक्षा की ताकीद की गयी है। अल्लाह फरमाता है कि अपने आपकी हत्या न करो।(3) कोई बीमारी होने पर इसके इलाज का आदेश दिया गया है                             (4) इस्लाम में वैध और अवैध की सीमाओं को स्पष्ट कर दिया गया है। बीमारी और सुरक्षात्मक उपायों की स्थिति में भी इसकी पाबंदी अनिवार्य की गयी है। इसीलिए हदीस में दवा के तौर पर किसी हराम चीज़ के इस्तेमाल से मना किया गया है।                                                                                                                             (5) जिन चीज़ों को इस्लाम में हराम क़रार दिया गया है अगर उनका स्वरूप तब्दील हो जाए तो वो अवैध नहीं रहता। इस आधार पर किसी हराम जानवर के शारीरिक हिस्से से प्राप्त जिलेटिन के इस्तेमाल को इस्लामी विद्वानों ने जायज़ क़रार दिया है। सूअर से प्राप्त जिलेटिन के बारे में कुछ विद्वानों की यही राय है।                                                  (6) जिन वैक्सिन की तैयारी की ख़बर सार्वजनिक हुई है और जिन पदार्थों से तैयार किया गया है उसका स्त्रोत अभी निश्चित तौर पर ज्ञात नहीं है। निश्चित तौर पर इस का ज्ञान होने के बाद इसके इस्तेमाल या इस्तेमाल न करने के सिलसिले में रहनुमाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here