लखनऊ (ज़मीनी सच)-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा है कि प्रदेश में कोविड-19 के नियंत्रण के सम्बन्ध में राज्य सरकार द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कोरोना के नए स्ट्रेन को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री जी आज यहां लोक भवन में आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके दृष्टिगत कोविड-19 के उपचार एवं बचाव की प्रभावी व्यवस्था को बनाए रखा जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए यह सुनिश्चित किया जाए कि कोविड-19 की मेडिकल टेस्टिंग का कार्य पूरी क्षमता से संचालित किया जाए। इसके लिए प्रतिदिन पर्याप्त संख्या में आर0टी0पी0सी0आर0 तथा रैपिड एण्टीजन टेस्ट किये जाए। नए स्ट्रेन की टेस्टिंग के सम्बन्ध में प्रदेश की प्रयोगशालाओं को आवश्यक उपकरणों आदि से लैस करने के लिए प्राथमिकता पर आवश्यक प्रबन्ध किए जाएं। उन्होंने काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग तथा सर्विलांस कार्य को पूरी सक्रियता से संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जनपद स्तर पर इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल संेटर को सक्रिय रखा जाए। समस्त जिलाधिकारियों तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन सुबह कोविड चिकित्सालय में तथा सांयकाल इन्टीगे्रटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर में बैठक आयोजित कर कार्यवाही की समीक्षा तथा आगामी रणनीति को निर्धारित किया जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कोविड-19 से बचाव के सम्बन्ध में लोगों को निरन्तर जागरूक किया जाए। विभिन्न प्रचार माध्यमों सहित पब्लिक एड्रेस सिस्टम द्वारा जन-जागरूकता के प्रयास निरन्तर जारी रखे जाएं।
Home لکھنؤ کی خبریں Lucknow News कोरोना के नए स्ट्रेन को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरतने...

