कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मनाया राहुल गांधी का 50 वां जन्मदिन

मनरेगा के अंतर्गत काम कर रहे श्रमिकों के साथ किया श्रमदान

0
कुंदरकीः शुक्रवार को कॉन्ग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी के 50 में जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस ने मानवता दिवस के रुप में मनाया।  जिसमें कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष विनोद गुंबर कांग्रेसी नेता हाजी शरीफ उद्दीन पाशा कांग्रेस नेता हाजी अतीक अहमद राजेश रोशन पाल आरिफ पाशा एडवोकेट ने मनरेगा के अंतर्गत काम कर रहे श्रमिकों के साथ श्रमदान भी किया और श्रमिकों को मास्क एवं पानी की बोतले भेंट की इस दौरान विनोद गुंबर जी ने कहा कि कांग्रेस समतामूलक समाज की स्थापना करनी चाहती है मजदूरों एवं शोषित दुर्बल निर्धन गरीबों की लड़ाई कांग्रेश लड़ रही है कांग्रेसी नेता हाजी शरीफ उद्दीन पाशा ने कहा की मजदूरों की लड़ाई जिस तरह से प्रियंका गांधी जी ने लड़ी है काबिले तारीफ है मजदूरों की समस्याओं को कोई राजनीतिक पार्टियां ध्यान नहीं दे रही है मजदूर देश का कर्णधार है इस अवसर पर विनोद गुंबर जी हाजी शरीफ उद्दीन पाशा हाजी अतीक अहमद ने ग्राम पंचायत चकफाजलपुर में श्रमदान किया इस अवसर पर जावेद पाशा शफी सैफी रिजवान खान रेहान पाशा मोहम्मद आसिम  आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here