कुंदरकी/ मुरादाबादः रविवार को नगर स्थित मदरसे में सुन्नी इमाम काउंसिल ऑफ इंडिया के द्वारा अजहरी मियां उर्स के मौके पर एक सीमित कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन रखते हुए वक्ताओं ने अपनी अपनी बात कही चेयरमैन मुफ्ती इमरान हनफी ने कहा कि हुजूर अजहरी मियां बीसवीं शताब्दी के विख्यात इस्लामिक विद्वान हैं जिन्होंने अपने इल्म की सेवाओं से संपूर्ण जगत में भारत का नाम रोशन किया और उसकी एक अनोखी मिसाल पेश की है और हजरत का समाज में फैली बुराइयों को दूर करने में एक अहम योगदान रहा है इसके साथ ही कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए सैयद वसीम मियां ने कहा की हजरत अजहरी मियां ने मुस्लिम समाज में फैली बुराइयों के खात्मे के लिए हैं सैकड़ों किताबें लिखी और समाज के सामने इस्लाम का सही सही चेहरा पेश किया इसके साथ ही अन्य वक्ताओं ने कहा इस समय संपूर्ण जगत कोविड-19 जैसी महामारी से जूझ रहा है इसमें हमको शासन और प्रशासन के द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए अपना योगदान देश हित में देना है और हमेशा सामाजिक दूरी रखनी है ताकि इस महामारी से बचा जा सके इसके बाद देश और कोमो मिल्लत के लिए सभी ने खुदा की बारगाह में हाथ उठाते हुए दुआएं मांगी इस मौके पर मुख्य रूप से मुफ्ती इमरान हनफी कारी इंतजारुल कादरी मुफ्ती नईमुद्दीन मुफ्ती जुबेर आलम नईमी कारी अब्दुल वकील सैयद वसीम मियां मौलाना नदीम और मौलाना फैसल रजा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इल्म की दुनिया में एक बेमिसाल चेहरा थे अजहरी मियां
अपनी खिदमत से पुरी दुनिया में हिंदुस्तान का नाम रोशन किया
