आज़मगढ़ :रमज़ान में लॉकडाउन व सोशल डिस्टैन्सिंग का पालन करने की अपील

ज़िलाधिकारी की मुस्लिम उलमा और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक, शहरी इलाक़े के ज़रुरतमंद लोगों की मदद का वादा

0
आज़मगढ़।रमज़ान माह में लॉकडाउन और सोशल डिस्टैन्सिंग का पालन कराये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार देर शाम मुस्लिम उलमा और जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उलमा से अपील की कि वह रमज़ान में सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए अपने मुहल्ले के युवाओं को कोरोना के प्रति जागरूक करें एवं उन्हें बतायें कि सोशल डिस्टेन्सिंग बनाये रखें।इसी के साथ मुहल्ले के अच्छे लड़कों का चयन कर कोरोना वालेन्टियर बनायें। जिलाधिकारी ने धर्म गुरूओं से यह भी कहा कि शहरी क्षेत्रों में यदि ऐसे दिहाड़ी मज़दूर और ज़रूरतमंद व्यक्ति मिलें जिनके पास बैंक खाता,राशन कार्ड व आधार कार्ड नही हैं,उनकी सूची अपर जिलाधिकारी प्रशासन को उपलब्ध करायें, ऐसे ज़रूरतमंद लोगों को प्रशासन द्वारा सहायता दी जायेगी। साथ ही जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि सहरी व इफ्तार के समय भीड़ एकत्रित न हो। सहरी व इफ्तार घर पर  ही करें।
जिलाधिकारी ने ए डी एम प्रशासन को निर्देशित किया कि मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों
में रमज़ान  के महीने में ठेले वालों को अण्डे व खजूर की दुकान लगाने के लिए कार्ययोजना बनाकर अनुमति प्रदान करें।यह भी सुनिश्चित करायें कि ठेले वाले मास्क लगाये रहें एवं सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करें।
जिलाधिकारी ने ए डी एम  प्रशासन को निर्देश कि समस्त एसडीएम को अवगत करायें कि शहर व तहसील क्षेत्रों में जो सुअर इधर-उधर घूम रहें है उसके लिए सूअर पालकों को नोटिस जारी करें। इसी के साथ विभिन्न स्थानों पर आवारा जानवर जो सड़कों पर घूम रहें हैं, उनको गोशाला में भिजवाना सुनिश्चित करें। 
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सिटी पंकज कुमार पाण्डेय, ए डी एम  प्रशासन नरेन्द्र सिंह, सीओ सिटी ईलामारन, एसडीएम सदर रावेन्द्र सिंह सहित मुस्लिम उलमा और जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here