UP Chunav: 2022 में सत्ता परिवर्तन तयः हवलदार यादव

0
Mr. Hawaldar Yadav Azamgarh
”मा0 श्री जननायक स्व0 कर्पूरी ठाकुर जी की जयन्ती के मौके पर श्री हवलदार यादव ने कहा कि समाज के पिछड़े दलित व अल्पसंख्यकों पर भाजपा सरकार के इशारे पर उत्पीड़न व अत्याचार किया जा रहा है। नौजवान बेरोजगार है महंगाई से हाहाकार है और यही कारण है कि 2022 में सत्ता परिवर्तन की लहर चल रही है।”

आजमगढ़। दिनांक 24 जनवरी 2022 को समाजवादी पार्टी आजमगढ़ कार्यालय पर जिलाध्यक्ष मा0 श्री हवलदार यादव जी की अध्यक्षता में मा0 श्री जननायक स्व0 कर्पूरी ठाकुर जी की जयन्ती मनाई गई। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष श्री हवलदार यादव जी ने कहा कि उ0प्र0 में जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के रास्ते पर चलकर सपा प्रदेश में समतामूलक, समाजवादी सरकार बनाएगी।

सपा जिलाध्यक्ष जी ने कहा कि समाज के पिछड़े दलित व अल्पसंख्यकों पर भाजपा सरकार के इशारे पर उत्पीड़न व अत्याचार किया जा रहा है। नौजवान बेरोजगार है महंगाई से हाहाकार है और यही कारण है कि 2022 में सत्ता परिवर्तन की लहर चल रही है।

सपा जिला सचिव श्री कमलेश आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार समाज के दबे कुचले, पिछड़े दलित समाज की हक कपर डाका डाल रही है, इसको सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिये सपा के साथ मजबूती से खड़ा होना होगा। जिला सचिव डा0 दिनेश शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि पिछड़े व दलितो का सम्मान सपा में ही सुरक्षित है, उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार में समाज के दबे कुचले लोग सम्मान से जीवन यापन कर सकते है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सपा नेता मारकण्डेय शर्मा ने कर्पूरी जी को श्रद्धांजली अर्पित करते हुये कहा कि समाज की खुशहाली समाजवादी रास्ते से ही आयेगी, इसलिये एकजुट होकर अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here