लखनऊ (ज़मीनी सच)-उत्तर प्रदेश समाज कल्याण मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन का द्विवार्षिक चुनाव / अधिवेशन मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीकृष्ण गौतम और सहायक चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश सैनी, मनोज कुमार की देखरेख में सम्पन्न हुआ।
कल्याण भवन में मतदान और मतगणना प्रक्रिया के उपरान्त मुख्य चुनाव अधिकारी ने निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए बताय कि धर्मेन्द्र सिंह अध्यक्ष, महेन्द्र सिंह डोलिया उपाध्यक्ष, मुकेश चन्द्र जोशी महामंत्री, श्रीमती शोभा संयुक्त मंत्री, सौरभ त्रिपाइी संगठन मंत्री, मोहम्मद सालिम अंसारी आडीटर पद पर निर्वाचित हुए। अमन कुमार शुक्ला कार्यालय मंत्री और रामखेलावन तथा आशीष कुलश्रेष्ठ को सांस्कृति मंत्री चुना गया। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दस प्रान्तीय कार्यकारिणी सदस्य निर्विरासेध चुने गए। देवेन्द्र सिंह नेगी, विकास गुप्ता, सुरेश कुमार,रामदेव, महेश प्रसाद शर्मा, प्रसून कुमार,दिग्विजय सिंह पालनी, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, महेन्द्र प्रताप सिंह और सत्यानंद त्रिपाठी को प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान मिला।
धर्मेन्द्र सिंह अध्यक्ष और मुकेशचन्द्र जोशी महामंत्री निर्वाचित
उत्तर प्रदेश समाज कल्याण मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन

