आज़मगढ़:लोकबन्धु राजनरायन जी की 38वीं पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर दी गयी श्रद्धांजलि

0
आजमगढ़(ज़मीनी सच)- लोकबन्धु राजनरायन जी की 38वीं पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी।
पुण्यतिथि में आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व0राजनरायन अन्याय व अत्याचार व सरकारी दमन के विरूद्ध हमेंशा संघर्ष किया। स्व0इन्दिरा गाॅधी अधिनायकवाद व तानाशाही के विरूद्ध रायबरेली चुनाव के विरूद्ध दाखिल याचिका के फैसले से पूरे देश में राजनीतिक बदलाव हुआ। नेताओं को जेलों में डाल दिया गया। जेल से ही जनता पार्टी का गठन हुआ। सन् 1977 के कांग्रेस का परायण हो गया।
श्री आई0पी0सिंह राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस के आपातकाल से बड़ा आपातकाल भाजपा की सरकार ने देश पर थोपा है। अभिव्यक्ति की आजादी पर ताला लगा दिया है। जो सरकार के विरोध में बोल रहा है उसके विरूद्ध मुकदमें दर्जकर जेलों में डाल दिया जा रहा है।
नि0जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा वर्तमान राजनैतिक परिपेक्ष्य में स्व0राजनरायन के विचारों की प्रांसगिकता बढ़ गयी। भाजपा सरकार कांग्र्रेस की तरह अधिनायकवादी, तानाशाही के रास्ते पर चल रही है। आज की परिस्थिति कांग्रेस के 1975 ई0के शासनकाल को भी मात दे दिया है। किसान, मजदूर, गरीब, बेरोजगारी, मॅहगाई की मार से त्रस्त हैं। श्री यादव ने नवयुवकों का आह्वान किया कि स्व0राजनरायन के आदर्शों पर चलकर सन् 2022 में योगी सरकार को उखाड़ फेकना है।
गोष्ठी में महाप्रधान राजाराम सोनकर, राजेश यादव, शिवसागर यादव, श्यामदेव चैहान, प्रदीप यादव, डा0अनिल राय, वेद्रपकाश यादव, प्रदीप यादव, किरन श्रीवास्तव, सपना निषाद, अजीत कुमार राव, पप्पू यादव, संतोष यादव, शैलेन्द्र यादव, रविप्रकाश यादव सभासद आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here