लखनऊ (ज़मीनी सच)- उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर 104 पूर्व नौकरशाहों ने घृणा की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है की उत्तर प्रदेश घृणा की राजनिति और विभाजन का केन्द्र बन गया है। और शासन के संस्थान सांप्रदायिक ज़हर में शामिल हो गये हैं। इस पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में मुख्य रुप से पूर्व विदेश सचिव निरुपमा राव, पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन और पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त वज़ाहत हबीबुल्लाह शामिल हैं। पत्र में धर्मांतरण विरोधी कानून को वापस लेने की मांग भी की गयी है। पत्र में पूर्व नौकरशाहों ने आरोप लगाया है की ‘उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश’ का इस्तेमाल खास तौर पर उन भारतीय पुरुषों को निशानी बनाने के लिए किया जा रहा है जो मुस्लिम हैं, और वे महिलाएं जो चयन करने के अपने अधिकार का इस्तेमाल करने का साहस दिखाती हैं। उल्लेखनीय है की उत्तर प्रदेश में 27 नवंम्बर को जारप अध्यादेश में धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया का उल्लेख है और अवैध धर्मांतरण पर रोक लगाई गयी है।
Home لکھنؤ کی خبریں Lucknow News पूर्व नौकरशाहों ने भाजपा शासित उत्तर प्रदेश को बताया “घृणा की राजनीति...

